Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची की गई प्रकाशित

ब्यूरो 11-09-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर।  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन/सम्भाजन के पश्चात जनपद के समस्त मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची तैयार की गई है, जिसका आलेख्य प्रकाशन आज दिनांक 11.09.2024 को कर दिया गया है। यह आलेख्य प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूचियां जिला निर्वाचन कार्यालय एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (उप जिलाधिकारी/अपर उप जिलाधिकारी) के कार्यालय में स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्रों (वी0आर0सी0) पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी। आलेख्य प्रकाशन के दिनांक 11.09.2024 से 7 दिन तक (दिनांक 17.09.2024 तक) प्रकाशित रहेंगी। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि इस सूची पर कोई आपत्ति/सुझाव देना चाहे तो वे जिला निर्वाचन कार्यालय/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में दे सकते है। उक्त अवधि में प्राप्त आपत्ति/सुझावों का निस्तारण आयोग द्वारा निर्धारित मानक के अंतर्गत जॉचोपरान्त किया जायेगा। तदोपरान्त स्वीकृत हुए आपत्ति/सुझाव को मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची में सम्मिलित करते हुए उस पर राजनैतिक दलों से विचार विमर्श के पश्चात मतदेय स्थलों के सूचियों को अन्तिम रूप दिया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अवशेष रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
Next: धूमधाम से मनाया गया राधा रानी का जन्मोत्सव

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.