Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अवशेष रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

ब्यूरो 11-09-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर।  प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर ने बताया है कि जनपद के राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में तृतीय चरण में प्रवेश के उपरान्त अवशेष रिक्त सीटो में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों/अभ्यर्थिनियों से ऑन लाईन आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है अभ्यर्थी द्वारा वेबसाइट hpp://www.scvtup.in पर चौथे चरण के लिये तथा पूर्व में पंजीकृत अभ्यर्थी द्वारा नवीन विकल्पों के लिये ऑनलाईन हेतु रिक्त सीटो का विवरण के लिंक उपलब्ध होंगे। प्रवेश प्रक्रिया के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में अचयनित अभ्यर्थी तथा उक्त चरण में चयनित परन्तु प्रवेश से वंचित समस्त अभ्यर्थी उपरोक्त लिंक पर क्लिक कर अपना पंजीकरण संख्या तथा जन्म तिथि प्रविष्ट कर आवेदन पत्र मे इच्छित संस्थान एवं रिक्त व्यवसायों का विकल्प लिंग उपवर्ग व नए ग्रुप को पुनः पंजीकृत करा सकते है। नवीन अभ्यर्थी चौथे चरण के लिए आवेदन करने हेतु उपरोक्त लिंक पर क्लिक कर फार्म भरें तत्पश्चात उसे Previw वाले पृष्ठ पर अंकित Proceed For Payment के लिंक पर क्लिक कर आनलाईन भुगतान डेविड कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इन्टरनेट बैकिंग/यू0पी0आई0 के माध्यम से किया जा सकता है। जिस हेतु स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, व यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के पेमेन्ट गेटवे की सुविध उपलब्ध रहेगी। पुनः प्रवेश हेतु पंजीकरण शुल्क सामान्य/पिछड़ा वर्ग हेतु रू0 250/ तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति हेतु रू0 150/ निर्धारित है। आवेदन की अन्तिम तिथि 15.09.2024 तक है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेला के आयोजन की तैयारी
Next: मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची की गई प्रकाशित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.