Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पं0 दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य मे विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

ब्यूरो 10-10-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241010-WA0005

गाजीपुर।   क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव ने बताया कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म शताब्दी के शुभ अवसर पर जूनियर बालक/बालिकाओ की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता के उदघाटन के मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार सोनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी गाजीपुर के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर शुभारभ किया एवं पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि श्री दिलीप कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी गाजीपुर के कर कमलो द्वारा किया गया । इस प्रतियोगिता में बालक 80 व बालिका 65 कुल 145 खिलाड़ियो ने प्रतिभांग किया। प्रतियोगिता निर्णायक के रुप में श्री विजय (खेलो इण्डियॉ एथलेटिक्स प्रशिक्षक), अमरजीत सिंह, नागेन्द्र यादव़, कु0 जूगनू वारीस, भोला यादव, भोलू यादव रहें । इस अवसर पर, श्री सर्वदेव सिंह यादव सेवानिवृत क्रीड़ाधिकारी, कुमार योगेन्द्र, वरिष्ठ बैसमिण्टन खिलाड़ी, राधेश्याम सिंह यादव,,बृजेश कुमार, प्रदीप राय, प्रेमचन्द यादव, सावित्री, शिक्षक नवोदय विद्यालय गाजीपुर मो0 मोईन, संगीता यादव, अंजनी वर्मा एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें ।

इसी क्रम में क्रीड़ा अधिकारी ने जनपद के समस्त खिलाडियों को सूचित किया है कि सीनियर बालको की फुटबाल का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 15-10-2024 को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जाना सुनिश्चित है। इच्छुक बालक अपनी प्रविष्टि दिनांक 15-10-2024 को प्रातः 09.30 बजे फुटबाल प्रशिक्षिका श्रीमती संगीता यादव को दे सकते है साथ ही सी0आर0एस0  नम्बर एवं पात्रता प्रमाण पत्र जिला फुटबाल संघ से प्रमाणित फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
Next: मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सचेत खाद्य विभाग

हो सकता है आप चूक गए हों

bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
8a2776ba-3639-4add-989b-f5aecf907455

प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, ₹2 हजार जुर्माना वसूला

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत बंटवारे के विवाद में विधवा महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.