Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप के प्रतिभागी कैडेट्स ने “अपना घर” आश्रम में किया भोजन वितरण

ब्यूरो 02-11-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241102-WA0007

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ( वाराणसी)। वाराणसी ग्रुप ए (91 यूपी बटालियन) के तत्वाधान में स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल के कैंपस में 12 दिवसीय “एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप” का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कैंप में तमिलनाडु डायरेक्टरेट के विभिन्न ग्रुप तथा यूपी डायरेक्टरेट के वाराणसी ए, वाराणसी बी,लखनऊ तथा प्रयागराज ग्रुप हिस्सा ले रहे हैं। इस तरीके के कैंप आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत के सभी राज्यों की विभिन्न संस्कृति तथा विविधताओं का आपस में जुड़ाव दिखाने हेतु अति आवश्यक है। यह कैंप केवल एक सामान्य कैंप ना होकर एनसीसी कैडेट्स के लिए देश के हर कोने की खूबियां ,राज्यों से आपसी तालमेल बढ़ाने व उनकी संस्कृति को जानने का एक सर्वश्रेष्ठ मौका है ।

भारत एक विविधता पूर्ण देश है, यहां विभिन्न संस्कृति, धर्म, भाषा, और परंपराएँ एक साथ मिलती हैं। यहां 22 आधिकारिक भाषाएँ हैं, और हजारों क्षेत्रीय बोलियाँ। भारत का प्रत्येक राज्य अपनी अनूठी संस्कृति, त्योहार, संगीत, और भोजन के लिए जाना जाता है। धार्मिक विविधता भी भारत की पहचान है, जहाँ हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, और बौद्ध धर्म जैसे विभिन्न धर्मों के अनुयायी रहते हैं। इसके अलावा भारत की भौगोलिक विविधता में पहाड़, मैदान, नदी, और समुद्र शामिल हैं, जो इसे एक अद्वितीय पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करते हैं। यही विविधता भारतीय समाज को समृद्ध बनाती है और एक दूसरे के प्रति सहिष्णुता और समझ को बढ़ावा देती है। भारत की संपूर्ण आबादी का 65% हिस्सा युवा है और एनसीसी प्रशिक्षण युवाओं के नेतृत्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान करता है। यह कार्यक्रम युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास, और नेतृत्व कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। इसी क्रम में आज कैडेट्स को “अपना घर” आश्रम ले जाया गया। जहां उन्होंने आश्रम के लोगों से वार्तालाप किया , उनके साथ समय बिताया व अंत में भोजन वितरण कर सबका धन्यवाद ज्ञापन किया। आश्रम के लोगों द्वारा कैडेट्स की इस मददगार भाव को सराह गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मेजर जनरल Dharm Raj Rai VSM की अध्यक्षता में संचालित हुई SSB गाइडेंस कक्षाएं
Next: सकुशल संपन्न हुआ वाराणसी ए के तत्वाधान में आयोजित “एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप”

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.