Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धान क्रय केन्द्रों पर धान की विक्री हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण यथाशीघ्र करें सुनिश्चित

ब्यूरो 13-11-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर।  किसान भाईयों को सूचित किया जाता है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान क्रय केन्द्रों पर धान की विक्री हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर पंजीकरण प्रारम्भ है। यह पंजीकरण कृषक द्वारा स्वयं अथवा जनसूचना केन्द्र के माध्यम से अथवा साइबर कैफे के माध्यम से कराया जा सकेगा। कृषकों का पंजीकरण, उनके आधार संख्या एवं पंजीकरण के समय कृषक द्वारा दर्ज मोबाइल नम्बर पर प्रेषित ओ0टी0पी0 के आधार पर किया जायेगा। धान विक्री के समय क्रय केन्द्रों पर किसान के स्वयं उपस्थित न होने की दशा में किसान द्वारा पंजीकरण के समय अपने पंजीरकरण प्रपत्र में परिवार के नामित सदस्य (माता/पिता, पति/पत्नी, पुत्र/पुत्री, दामाद/पुत्रबधु, सगा भाई/सगी बहन) का विवरण एवं आधार नम्बर फीड कराना अनिवार्य होगा। कृषक पंजीकरण में अंकित आधार नम्बर में अंकित मोबाइल नम्बर एवं बैंक खाते में अंकित मोबाइल नम्बर एक होना चाहिए। चॅूंकि भुगतान शतप्रतिशत आधार बेस्ड व आधार लिंक बैंक खाते में पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से किया जाना है। अतः आधार व बैंक खाता व मोबाइल नम्बर तथा कृषक के नाम, उपनाम दोनों की स्पेलिंग व मात्राओं में काई भिन्नता न हो। इस वर्ष कृषक पंजीयन में यह व्यवस्था दी गयी है, कि यदि कोई किसान अपने भूमि के अंश निर्धारण/रियल टाईम खतौनी से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे अपने पंजीयन के कॉलम संख्या-11 व 12 में अपनी असहमति व्यक्त करते हुए पंजीयन लॉक कर सकते हैं। असहमति की दशा में कृषक पंजीयन में रकबे/मात्रा का निर्धारण उपजिलाधिकारी के स्तर से किया जायेगा। लॉगिन से हो जायेगा। जनपद में धान खरीद गतिमान है। उन्होने किसान भाईयों से अनुरोध की है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत अपने उपज की विक्री हेतु उपरोक्तानुसार अपना पंजीकरण यथाशीघ्र कराने का कष्ट करें, जिससे उनके पंजीयन का सत्यापन यथाशीघ्र कराया जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मोदी योगी सरकार की कारपोरेट परस्त नीतियों ने मजदूरों, किसानों की हालत दयनीय बनाई है -राष्ट्रीय सचिव किसान महासभा
Next: अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करना होगा राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का उद्देश्य

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.