Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मोदी योगी सरकार की कारपोरेट परस्त नीतियों ने मजदूरों, किसानों की हालत दयनीय बनाई है -राष्ट्रीय सचिव किसान महासभा

ब्यूरो 13-11-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

भदौरा।  आज सेवराई तहसील मुख्यालय पर भाकपा (माले), अखिल भारतीय किसान महासभा, खेग्रामस एवं महिला संगठन ऐपवा के बैनर तले भारी संख्या में जुटे किसानों मजदूरों व महिलाओं ने संयुक्त रूप से फर्जी बिल माफ़ी,300 यूनिट फ्री बिजली, हर गरीब को आवास देने,बैंकों- सूदखोरों- समूहों तथा माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की सम्पूर्ण कर्ज़ माफी, सहारा का पैसा वापस करने,10, 000 रुपए पेंशन देने, अफ़ीम की खेती का लाइसेंस जारी करने, दिलदारनगर पशु मेले को पूरी क्षमता से चलाने व गायों की ख़रीद विक्री पर रोक हटाने और 2300 रु प्रति क्विंटल धान खरीद की गारंटी करने व अन्य प्रान्तों की तरह धान का रेट 3217 रु करने की जोरदार माँग उठाई। कई हजार की संख्या में जुटे किसानों मजदूरों ने भदौरा बाजार में रैली निकाला और सभा किया। रैली के दौरान पूरा बाज़ार लाल झंडों से पट गया। ऐसा जन सैलाब पहले कभी नहीं देखा गया । देखने से साफ लग रहा था कि ये लोग स्वत: अपने अपने गांवों से पैदल चल कर या चंदा जुटाकर अपना साधन कर के आए हैं। और उनके गांवों में जो तबाही बढ़ रही है उसको हल कराने की मांग सरकार से करने आए हैं।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) केंद्रीय कमेटी सदस्य व अखिल भारतीय  किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि मोदी योगी सरकार की कारपोरेट परस्त नीतियों के चलते देश के मजदूरों किसानों की हालत लगातार बद से बदतर हो रही है। पूंजी के केंद्रीकरण से लोग रोजगार से वंचित हो रहे हैं और किसानों के खेत और खेती सब कुछ संकट में है। उनकी फसल कौड़ी के मोल लूटी जा रही है। एम एस पी तक की गारंटी, सरकार नहीं दे पा रही है। उन्होंने आगे कहा कि बिजली कंपनियों को भारी मुनाफा पहुंचाने के लिए लोगों को लूटा जा रहा है । भारी फर्जी बिजली बिल बिना किसी लेखा जोखा के भेजा जा रहा है। और बकाया के नाम पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं । उन्होंने मांग किया कि कनेक्शन काटना बंद हो  और गांवों में चौपाल लगाकर हिसाब किया जाए। गांवों में लोगों की बदहाली को देखते हुए बकाया बिजली बिलों को माफ करने की मांग की और विभिन्न राज्यों की तरह यूपी में भी 300 यूनिट फ्री बिजली देने की मांग की उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में यही भाजपा सरकार पिछले साल भी किसानों को 3100 रु धान का रेट दी और यहां यूपी में घोषित 2300 रु का रेट  दिलाने को तैयार नहीं है। बिचौलिए लूटने को तैयार बैठे हैं।
भाजपा सरकार ने पोस्ते की खेती करने वाले किसानों को बर्बाद कर दिया। अफ़ीम कारखाना 1820 में यहां बना उससे पहले से यहां पोस्ते की खेती होती रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फिर से पोस्ते की खेती का लाइसेंस नहीं जारी किया जाएगा तो यहां बड़ा वो किसान आन्दोलन खड़ा किया जाएगा।

भाकपा (माले) के जिला सचिव कामरेड शशि कांत कुशवाहा ने कहा की फर्जी बिजली बिल गांव में गरीबों के लिए बड़ा सवाल बन गया है, इसको तो सरकार को माफ करना ही होगा इसके साथ किसानों मजदूरों का बैंकों, सूदखोरों , समूहों और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों का भी सारा कर्ज माफ करना होगा। मोदी सरकार ने 16 लाख करोड़ रूपए कर्ज माफ कर दिया है लेकिन मेहनत कश आबादी को घुट घुट कर मरने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि योगी राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर हमले बहुत बढ़ गए हैं। उनका दमन किया जा रहा है। उन्होंने योगी के बुल्डोजर राज के खिलाफ लोगों के खड़ा होने का आह्वान किया। कामरेड शशिकांत ने भदौरा स्टेशन पर कोरोना काल के पहले रुकने वाली ट्रेनों का फिर से ठहराव करने की मांग की।अगर यहां ट्रेनें नहीं रुकेगीं तो भदौरा स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन शुरू किया जाएगा।
सभा को अन्य लोगों के अलावा खेग्रामस नेता विजई बनवासी, भदौरा के पार्टी सचिव राम प्रवेश कुशवाहा, गोरख राजभर, चंद्रावती बिंद, मूर्ति देवी, सदानंद मौर्य, गोरख राजभर,सुधाकर बिंद, बीरबल बिंद ,मन्नू यादव , अनिल कुमार राम , दसश्याम प्यारी ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता गोरख राजभर और संचालन शशि कांत कुशवाहा ने किया सभा के अन्त में राष्ट्रपति को संबोधित 13 सूत्रीय ज्ञापन एस डी एम सेवराई को सौंपा गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया वार्षिक निरीक्षण
Next: धान क्रय केन्द्रों पर धान की विक्री हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण यथाशीघ्र करें सुनिश्चित

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.