Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डिवाइन ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव “नवरस-2024”

ब्यूरो 17-11-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241117-WA0017

जमानिया। नगर के हरपुर स्थित अग्रणी शिक्षण संस्थान डिवाइन ग्लोबल स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव “नवरस-2024”  का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में 800 बच्चों ने प्रतिभाग करके विभिन्न वाद्य यंत्रों की जुगलबंदी से देश व समाज की बहुरंगी छवि को निखार कर अपनी प्रस्तुति से प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईएएस एजाज अहमद व विशिष्ट अतिथि एसडीएम अभिषेक कुमार व विद्यालय प्रबंधन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और विद्यालय का वार्षिक रिर्पोट अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में छात्र व छात्राओं ने स्वागत गान‚ नृत्य व विभिन्न वाद यंत्रों के समागम से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शकों को भाव विभोर कर दिया वही नृत्य व अभिनय के द्वारा पर्यावरण को बचाने व मोबाइल के दुरुपयोग से होने वाले खतरों से लोगों को जागरूक किया गया वही नृत्य व गीत के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों पर जोरदार चोट करते हुए समाज को जोड़ने का संदेश दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति व भोजपुरी गीत सभी को आत्म मुग्ध कर दिया वही बच्चों ने अपने कौशल का प्रदर्शन कर सभी को दांतों तले अंगुली दबाने के लिए मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि आईएएस एजाज अहमद ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य है। शिक्षा के द्वारा ही बच्चों का सर्वागीण विकास सम्भव है। विशिष्ट अतिथि एसडीएम अभिषेक कुमार ने कहा कि ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा से उनके प्रतिभा में निखार लाकर उच्च शिखर पर पहुँचने के लिए विद्यालय प्रबंधन बधाई के पात्र है। बच्चों को अभिरुचि के अनुसार शिक्षा प्रदान करना विद्यालय का दायित्व है और इसका निर्वहन विद्यालय बखूबी ढंग से किया है। यह जनपद साहित्यकारों व विद्वानों का रहा है। यहाँ के रचनाकार देश में ही नहीं राष्ट्रीय फलक पर भी अपनी पहचान बना चुके है। उत्तम शिक्षा के द्वारा यह जनपद सदैव ही अपनी पहचान बनाने में अग्रणी रहा है। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य व नाटक उनकी उन्नत प्रतिभा को प्रदर्शित किया वही बच्चों ने पर्यावरण, ज्ञान-विज्ञान सहित जीवन के वास्तविकता का दर्शन कराया। विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि बहुत कम समय में ज्ञान-विज्ञान सहित अन्य क्षेत्रों में बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यालय को अग्रणी बनाने महती भूमिका निभाया है। बच्चों के शैक्षिक विकास हेतु समय-समय पर अभिभावक एवं अध्यापकों की संयुक्त बैठक आयोजित कराकर बच्चों की प्रगति पर विचार-विमर्श करते हुए उनमें उन्नत गुणों को विकसित करने का प्रयास किया जाता है। वही कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य प्रियंका सरस्वती ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उक्त मौके पर नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, प्रवीण सिंह, अमित सिंह, अजय यादव, सुरेन्द्र यादव, सुभाष कुशवाहा, सत्य प्रकाश कुशवाहा, अश्वनी यादव, एड० राजवंश यादव, प्रमोद सिंह, रजनीकांत यादव, रणविजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता चेयरमैन डॉ रामउग्रह सिंह यादव व संचालन शिक्षक जयप्रकाश सिंह व शिक्षार्थी नूर फातिमा और अनन्या सिंह ने संयुक्त रुप से किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन हेतु दिशा- निर्देश जारी
Next: शतचंडी महायज्ञ का हुआ भव्य समापन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.