Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं का नेट में दबदबा

ब्यूरो 29-11-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20241129_190838_Google

जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू पीजी कॉलेज की पूर्व छात्रा ज्योति सिंह ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी-जेआरएफ की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। ज्योति की इस उपलब्धि से उनके गुरुजनों और परिजनों का सपना साकार हुआ है।

क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी प्यारेलाल सिंह की पुत्री ज्योति सिंह ने स्नातक की पढ़ाई हिंदू पीजी कॉलेज से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से अंग्रेजी विषय में परास्नातक (एमए) किया। परास्नातक के बाद, उन्होंने नेट परीक्षा दो बार सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की और जून 2024 में आयोजित जेआरएफ की परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित की। वर्तमान में ज्योति इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने शिक्षकों, शुभचिंतकों और परिजनों को दिया। ज्योति का लक्ष्य उच्च शिक्षा में योगदान देना और एक प्रोफेसर के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करना है। हिंदू पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के शिक्षक डॉ. राकेश सिंह ने ज्योति की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ज्योति की इस उपलब्धि से कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने भविष्य को लेकर नए उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे। ज्योति सिंह की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए एक मिसाल है और यह दिखाती है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सन शाइन पब्लिक स्कूल में डिस्ट्रिक्ट लेवल इंटर स्कूल स्पोर्ट्स इवेंट अंतर्गत खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन
Next: 1,44,000 रुपये अनुमानित कीमत की अवैध शराब व 01 अदद चार पहिया वाहन बरामद

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.