Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सन शाइन पब्लिक स्कूल में डिस्ट्रिक्ट लेवल इंटर स्कूल स्पोर्ट्स इवेंट अंतर्गत खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो 29-11-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241129-WA0021

जमानिया। क्षेत्र के सन साइन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को ग़ाज़ीपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में डिस्ट्रिक्ट लेवल इंटर स्कूल स्पोर्ट्स इवेंट के तहत बालक वर्ग खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता में मां शारदा चिल्ड्रेन स्कूल, जलालाबाद ,गाजीपुर, शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाजीपुर, श्री धनेश्वर इंटरनेशनल स्कूल, कुसुम्हीं खुर्द ,सिरगिथा, गाजीपुर, एस.एस.देव पब्लिक स्कूल, जमानिया, एम.जे.आर.पी.स्कूल, गाजीपुर, लालसा इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर ,गाजीपुर, डिवाइन ग्लोबल स्कूल, जमानियां, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, गाजीपुर, क्रिसेंट कान्वेंट स्कूल, दिलदार नगर, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जमुनिया, डी.डी.पब्लिक स्कूल, कादीपुर ,गाजीपुर और मेजबान सनशाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा जमानिया के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से खेल भावना और उत्कृष्ट कौशल का परिचय दिया। सन साइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों को सीखने का अवसर मिलता है। डिवाइन ग्लोबल स्कूल के प्रबंधक प्रकाश यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि टीमवर्क और अनुशासन की भावना भी बढ़ती है। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रशासन और एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सराहना की गई। खिलाड़ियों ने इस अवसर को अपने लिए प्रेरणा का स्रोत बताया और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया। प्रतियोगिता में ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह, राजेश कुशवाहा, प्रकाश यादव, राजेश कुमार वर्मा, शैलेन्द्र कुमार सिंह ,प्राइमरी विंग प्रभारी पूजा सिंह एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने सभी अतिथियों और विभिन्न स्कूलों के कोच को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा प्रधानाचार्य ने की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दिव्यांग कुष्ठावस्था पेंशन को लेकर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने की पहल, जल्द होगा समाधान
Next: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं का नेट में दबदबा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.