Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

औद्यानिक विकास के साथ स्थानीय लोगों को स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करते है उद्यान

ब्यूरो 03-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241203-WA0010

गाजीपुर।  उपनिदेशक उद्यान वाराणसी मंडल वाराणसी की अध्यक्षता में उद्यान विकास समिति की बैठक आज दिनांक 03.12.2024 को अलंकृत उद्यान बड़ीबाग, गाजीपुर में संपन्न हुई। यह उद्यान औद्यानिक विकास के साथ साथ स्थानीय लोगों को स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करते है। फलस्वरूप स्थानीय जन-सामान्य इसका उपयोग प्रातः एवं सायः काल भ्रमण हेतु करते हैं। वर्तमान में नये शासनादेश दिनांक 20 सितम्बर, 2024 के तहत जिला उद्यान विकास समिति के स्वरूप में परिवर्तन किया गया है। जिला उद्यान विकास समिति की अध्यक्षता जनपद में मंडलीय उप निदेशक उद्यान द्वारा समय-समय पर की जायेगी। उसी के दृष्टिगत आज मंडलीय उपनिदेशक उद्यान वाराणसी-मण्डल, वाराणसी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुयी. जिसमे पी0डब्लू०डी०, नगर पालिका, पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी द्वारा नामित प्रतिनिधि, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल, के0वी0के0 के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० वी0के0 सिंह उपस्थित रहे। बैठक मे अध्यक्ष द्वारा साफ-सफाई सुरक्षा व सौन्दर्यकरण कराये जाने हेतु नये प्रस्ताव उपलब्ध कराने की बात कही गयी। राजस्व की चर्चा होने पर जिला उद्यान अधिकारी, सदस्य सचिव द्वारा अगवत कराया गया कि वर्तमान मे अलंकृत उद्यान में प्रवेश निःशुल्क है, जिस पर अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि शासनादेश के बिन्दु सख्या 03 पर प्रातः काल व सायः काल के समय टहलने के लिए उद्यान में प्रवेश हेतु उपयुक्त शुल्क का निर्धारण करना और प्राप्त धनराशि को उद्यान के रख-रखाव हेतु उपयोग करना इंगित है । इसके परिपालन हेतु निर्धारित शुल्क को लगाये जाने हेतु पुर्निवचार कर लिया जाए। समिति द्वारा अलंकृत उद्यान एवं पार्क बड़ीबाग में निम्नलिखित सुविधाओं के विस्तार हेतु सुझाव दिये गए । पार्क में प्रवेश हेतु निर्धारित शुल्क रू0 5/- प्रतिदिन एवं रू0 100/- माहवार किया जाना, शौचालय का निर्माण कराना, म्युजिकल फाउन्टेन आकर्षक और रंगीन लगाया जाए, बैठने के लिए बेन्च की व्यवस्था करना, पार्क में फूलों की व्यवस्था करना, सी०सी०टी०वी० कैमरा की व्यवस्था करना, हाई मास्क लाइट की व्यवस्था करना, चिल्ड्रेन पार्क में मेन्टीनेन्स करवाना, पाथवे के किनारे लाइट की व्यवस्था, शुद्ध पानी के लिए आर0ओ0 प्यूरीफायर की व्यवस्था करना, सेल्फी प्वाइंट बनाने आदि महत्वपूर्ण सुझाव समिति मे प्रस्तुत किये गये।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 3 नकबजन गिरफ्तार व 1 शातिर नकबजन मुठभेड़ में घायल
Next: जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर वार्ड में भर्ती मरीजो से ली उनके स्वास्थ्य की जानकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.