Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर वार्ड में भर्ती मरीजो से ली उनके स्वास्थ्य की जानकारी

ब्यूरो 03-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241203-WA0009

गाजीपुर।  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिला चिकित्सालय गोराबाजार का औचक निरीक्षण कर वहां चिकित्सीय सुविधाओ एंव वार्ड में भर्ती मरीजो से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान आई0सी0यू0 वार्ड एवं ओ0पी0डी वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भरती मरिजों से उनके स्वास्थ, दवाओं की उपलब्धता एवं अन्य सुविधाओं के बारे में एक-एक मरीजो से मिलकर हाल जाना। जिलाधिकारी ने नर्सो एवं वार्ड वाय को निर्देशित कर बताया कि प्रत्येक मरीज की जिम्मेदारी अपाकी है दवा से लेकर उनके स्वास्थ्य ठीक होने तक आप सभी को अच्छे से ध्यान देना होगा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। अस्पताल में जितने भी वार्ड में मरीज है उन सभी वाडो में डाक्टर उपस्थित रहेगे अन्यथा की स्थिति में किसी तरह की शिकायत पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में आकस्मिक कक्ष, ओ0पी0डी0, बाल रोग वार्ड, आई0सी0यू0 कक्ष, एन आर सी कक्ष, मेडिकल वार्ड (पुरूष एवं महिला), मेडिसिन वार्ड, का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मरीजो को होने वाले शौचालय का स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज के प्रिन्सपल को निर्देश दिया कि किसी चिकित्सक/कर्मचारी द्वारा पैसे की मॉग करने तथा मरीजो द्वारा शिकायत पर तत्काल नोटिस जारी किया जाय। उन्होने बताया कि मौसम परिर्वतन होने से बीमार होने वाले मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है इसपर विशेष ध्यान दिया जाय। किसी भी मरीजो को कोई परेशानी न हो उनके ठीक होने और ठीक होकर घर चले जाने तक की पूरी रिपोट तैयार कर प्रतिदिन प्रस्तुत किया जाय। जिलाधिकारी ने वार्डो एवं शौचालयो में साफ-सफाई, स्वच्छ पानी की उपलब्धता समय से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रधानाचार्य महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कालेज डा0 आनन्द मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एव अन्य डाक्टर/वार्डो के नर्स उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: औद्यानिक विकास के साथ स्थानीय लोगों को स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करते है उद्यान
Next: 02 अभियुक्तगण व 01 अभियुक्त वारंटी को किया गया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.