Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खंड विकास अधिकारी ने योजनाओं की प्रगति पर की समीक्षा बैठक

ब्यूरो 04-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानिया। विकास खंड सभागार में बुधवार को खंड विकास अधिकारी बृजेश अस्थाना ने सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं, जैसे शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, और फैमिली आईडी (परिवार पहचान पत्र) की प्रगति की विस्तार से चर्चा की गई।

खंड विकास अधिकारी ने इन योजनाओं के लाभार्थियों तक सुविधाएं शीघ्रता से पहुंचाने के लिए अधिकारियों को समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शौचालय निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आवास योजना के चयनित लाभार्थियों को जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराने और फैमिली आईडी के डाटा संग्रहण एवं सत्यापन कार्य को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में खंड विकास अधिकारी ने पारदर्शिता और प्रभावी कार्यशैली अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं। बैठक में विकास खंड के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बेटावर ग्राम पंचायत में मुख्य प्राविधिक परीक्षक ने किया निरीक्षण
Next: पोषण हर एक बच्चे का मूल अधिकार है, इसे सुनिश्चित करना हमारी ज़िम्मेदारी है

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.