Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पोषण हर एक बच्चे का मूल अधिकार है, इसे सुनिश्चित करना हमारी ज़िम्मेदारी है

ब्यूरो 04-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241204-WA0008

गाज़ीपुर। बाल स्वास्थ्य पोषण माह का आयोजन बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से किया जाता है। यह माह विशेष रूप से शिशुओं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने और सेवाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए समर्पित होता है। इसके अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जानी है। जो 4 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी 2025 तक चलेगा। क्षेत्र में इस कार्यक्रम का शुभारंभ अर्बन पीएचसी हाथी खाना पर एसीएमओ डॉ मनोज सिंह ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर किया गया।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनएचएम डॉ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विटामिन ए की खुराक 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाया जाता है जिससे बच्चों को कई बीमारियों से सुरक्षा मिलता है। उन्होंने बताया कि विटामिन ए वसा में घुलनशील विटामिन है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। जिससे बच्चों में अनेक रोगों से लड़ने हेतु प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है जिससे वे स्वस्थ व पोषित रहते हैं। जिला प्रशिक्षण अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक बुद्धवार और शनिवार को बीएचएनडी सत्र पर 9 महीने से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाया जाएगा। जिले में लगभग 5 लाख बच्चे ऐसे हैं जिनको विटामिन ए पिलाना है। विटामिन ए बच्चों में रतौंधी होने से बचाता है। इसके साथ-साथ शरीर की प्रतिरक्षण प्रणाली को भी मजबूत करता है और बहुत सारे चर्म रोग की बीमारियों को भी ठीक करता है, विटामिन ए प्रचुर मात्रा में गाजर पपीता,सहजन, मछली अंडा दूध में पाया जाता है। यह माह भारत में हर साल नवंबर या दिसंबर के दौरान आयोजित किया जाता है। स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, साथ ही आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत को कुपोषण मुक्त बनाना और बच्चों को स्वस्थ जीवन प्रदान करना है।
उक्त कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी मनोज, यूनिसेफ के बलवंत सिंह, न्यूट्रीशनल से सुनीता सिंह, अर्बन कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार, डॉ ईशानी वर्धन के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खंड विकास अधिकारी ने योजनाओं की प्रगति पर की समीक्षा बैठक
Next: सहायक डाक अधीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, चार साल की सजा

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.