Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भारत एक जमीन का टुकड़ा मात्र नहीं , एक जीता-जागता राष्ट्रपुरुष है: अटल बिहारी वाजपेई

ब्यूरो 25-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241225-WA0016

गाजीपुर। लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर उत्तर प्रदेश में सुशासन विषयक संगोष्ठी का शुभारंभ माननीय रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह जी एवं मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का सजीव प्रसारण: 

इस विशेष कार्यक्रम का सजीव प्रसारण गाजीपुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल की उपस्थिति में देखा व सुना गया।

माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि:

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्रा एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

किया गया अटल बिहारी वाजपेई की हाजिरजवाबी को याद:

जिलाधिकारी ने सुशासन और सामाजिक विकास के लिए अटल जी के योगदान को याद करते हुए समाज में उनकी प्रेरणाओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया जिलाधिकारी ने सुशासन शब्द पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी 19 से 24 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह के रूप मे मनाया गया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन:

इस अन्तराल मे जनपद मे विभिन्न प्रकार के स्कूली प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसमे निबन्ध लेखन, भाषण, एकल काव्य पाठ एंव अन्य प्रतियोगिताए शामिल है।

विजेता छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित:

इन प्रतियोगिताओ मे प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले 09 छात्र-छात्राओ को आज प्रमाण पत्र एवं चेक देकर सम्मानित किया गया।

राजनीति से कई स्तर ऊपर थे अटल जी:

उन्होने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी किसी राजनैतिक पार्टी से उपर उठकर सबको साथ लेकर चलते थे तथा उन्होने देश के विकास के लिए अपना योगदान दिया। उनका निर्णय निश्चय ही अभूतपूर्व रहा है वे भारत को प्रगति के पथ पर ले गये। चाहे वो रक्षा के क्षेत्र मे या देश के विकास के क्षेत्र मे हो। उन्होने उपस्थित छात्र-छात्राओ से कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजवेई जी के बारे मे आपने जाना, उनके बारे मे लिखा और उनकी कविताए भी पढी है। आप लोग उनके जीवनी को अपने अन्दर आत्मसात कर कुछ सीखे तथा देश के प्रगति मे अपना योगदान दे।

व्यक्ति नहीं विचार थे अटल बिहारी वाजपेई: अध्यक्ष नगर पालिका 

मा0 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने सर्व प्रथम क्रिसमस-डे की बधाई देते हुए कहा कि आज हम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी मना रहे है। उन्होने भारत रत्न से सम्मानित भारत के 10वे प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित किया है । आज ही के दिन स्व0पं0 मदन मोहन मालवीय जी का भी जन्म दिवस है।
उन्होने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजवेई जी का जन्म दिवस जनपद मे सुशासन सप्ताह के रूप मे मनाया गया। आगे उन्होने कहा कि भारत-पाकिस्तान शान्ति समझौते के लिए उनकी पूरी कोशिश रही, साथ ही उनकी अगुवाई मे भारत के लिए पोखरण मे परमाणु परीक्षण किया गया।

जनपद मे 19 से 24 दिसम्बर के मध्य विभिन्न विद्यालयो मे प्रतियोगिताए भी आयोजित की गयी। कार्यक्रम के दौरान आयोजित स्कूली प्रतियोगिताओ मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

निबन्ध प्रतियोगिता मे स्थान प्राप्त करने वाले छात्र:

• प्रथम स्थान रिद्धि अग्रहरी रा0बा0ई0कालेज महुआबाग

• द्वितीय स्थान शिक्षा यादव लूर्डस कॉन्वेट बालिका इ0कालेज

• तृतीय स्थान ऋषभ यादव अष्ट शहीद इ0का0मोहम्मदाबाद।

विजेता बच्चों को क्रमशः 5 हजार, 03 हजार व 2 हजार का चेक दिया गया।

भाषण प्रतियोगिता मे स्थान प्राप्त करने वाले छात्र:

• प्रथम अंजली वर्मा

• द्वितीय स्थान सन्हया राजभर रा0म0पी0जी0सी महुआबाग,

• तृतीय स्थान अमृता राय शहीद स्मारक पीजीसी कासिमाबाद

विजेता बच्चों को क्रमशः 10 हजार, 5 हजार, ढाई हजार का चेक प्रदान किया गया। तथा

एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता मे स्थान प्राप्त करने वाले छात्र:

• प्रथम स्थान खुशी सिंह

• द्वितीय स्थान सीमू राय, राजकीय महिला पीजीसी महुआबाग

• तृतीय स्थान अंजली यादव, श्री नृसिंह इण्टर कालेज मोहनपुरा गाजीपुर।

विजेता बच्चों को क्रमशः 10 हजार, 5 हजार, ढाई हजार का चेक एंव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

धन्यवाद ज्ञापन:

कार्यक्रम मे आये हुए अतिथियो एंव छात्र-छात्राओ का धन्यवाद ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्रा द्वारा किया गया।

उपस्थित गणमान्य:

इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजेश यादव, डी सी मनरेगा, प्रधानाचार्य महिला पी जी कालेज महुआबाग, अमित यादव संयोजक, प्रधानाचार्य सिटी इण्टर कालेज, एवं अन्य स्कूलो के अध्यापक व भारी संख्या मे छात्र-छात्राए उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डॉ. रविरंजन का स्थानांतरण आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया निरस्त
Next: शिकायतों का ससमय निस्तारण न होने पर वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण का निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.