Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शिकायतों का ससमय निस्तारण न होने पर वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण का निर्देश

ब्यूरो 25-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241225-WA0017

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर सन्दर्भो का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किये जाने के सम्बन्ध में जनपदस्तरीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।

अधिकारीगण के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश:

समीक्षा के दौरान आइ जी आर एस, तहसील दिवस व थाना दिवस पर प्राप्त शिकायतो का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न किये जाने पर विकास खण्ड मुहम्मदाबाद के नोनहरा क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारी एंव विकास खण्ड भदौरा के ग्राम विकास अधिकारी के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधि0 अभि0 जल निगम ग्रामीण, अधि0अभि0 विद्युत प्रथम एवं तृतीय, जिला पंचायत राज अधिकारी,सहायक खण्ड विकास अधिकारी भदौरा का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण का निर्देश दिया।

शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें संबंधित अधिकारी : जिलाधिकारी

बैठक में उन्होने समस्त अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि तहसील दिवस,थाना दिवस एवं आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त कोई भी शिकायत पत्र डिफालटर न होने पाये। इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करते हुए अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से वार्ता कर सहमति प्राप्त करेगे। उन्होने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा आई0जी0आर0एस प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं समुष्टिपरक बनाये जाने का निर्देश दिया गया है। उन्होने उपस्थित अधिकारियों को पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।

बैठक में उपस्थित गणमान्य:

अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी सूनील पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर हर्षिता तिवारी, परियोजना निदेशक राजेश यादव, डी सी मनरेगा, 0एम विनय सिंह, समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी, समस्त विकास खण्ड अधिकारी एवं समस्त सहायक खण्ड विकास अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भारत एक जमीन का टुकड़ा मात्र नहीं , एक जीता-जागता राष्ट्रपुरुष है: अटल बिहारी वाजपेई
Next: राजनीति में सफल होने के लिए, चरित्र का उतना ही महत्व है जितना कि बुद्धिमत्ता का, श्रद्धेय अटल जी को दी गई सलामी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.