Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

क्षेत्र के लाल ने असाधारण प्रतिभा से पूरे जिले को किया गौरवान्वित

ब्यूरो 06-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250106-WA0021

जमानिया। तहसील क्षेत्र के ग्राम फुल्ली के निवासी मोहम्मद सैफ रैनी ने अपनी असाधारण प्रतिभा से पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। पुणे स्थित आर्मी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले सैफ ने ऑल इंडिया मैथमेटिक्स एग्जाम कंपटीशन में तीसरा स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सैफ के पिता सलाहुद्दीन रैनी भारतीय सेना में जवान हैं। उन्होंने अपने बेटे की मेधा को पहचानते हुए उसे आर्मी स्कूल में प्रवेश दिलाया था। सैफ ने कड़ी मेहनत और लगन से अपने माता-पिता का सपना साकार कर दिया है। उनकी इस सफलता पर परिवार और रिश्तेदारों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मोहम्मद सैफ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उनका कहना है कि आगे भी वह इसी तरह मेहनत करके नई ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं। ग्रामवासियों और क्षेत्रीय लोगों ने भी सैफ की इस सफलता पर हर्ष जताते हुए उनकी और भी बड़ी उपलब्धियों की शुभकामनाएं दीं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वतंत्र पत्रकार समाज की आंख और कान होते हैं, उनकी हत्या केवल सच्चाई को अंधा और बहरा बनाने का प्रयास है और जहां पत्रकार ही स्वतंत्र नहीं हैं, वहां जनता कभी स्वतंत्र नहीं हो सकती
Next: जमानियां में व्यापारियों को मिलेगी साप्ताहिक छुट्टी, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने की बाजार बंद रखने की अपील

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू

ब्यूरो 25-07-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में पति पर मुकदमा, पुलिस ने शुरू की जांच

ब्यूरो 25-07-2026
CSF-Logo-500x280

मड़हे से दो गाभिन भैंसें चोरी, घटनास्थल पर मिली संदिग्ध की साइकिल

ब्यूरो 25-07-2026
CSF-Logo-500x280

बाइक पर ₹25 हजार की छूट का झांसा देकर ठगी, मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 25-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.