Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वतंत्र पत्रकार समाज की आंख और कान होते हैं, उनकी हत्या केवल सच्चाई को अंधा और बहरा बनाने का प्रयास है और जहां पत्रकार ही स्वतंत्र नहीं हैं, वहां जनता कभी स्वतंत्र नहीं हो सकती

ब्यूरो 06-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर।  जनपद के समस्त पत्रकार बंधुओं को सूचित किया जाता है कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हुए निर्मम हत्या के विरोध में कल दिनांक 7 जनवरी 2025 को दोपहर 12:00 बजे दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के पास मिश्र बाजार से सरजू पांडे पार्क तक एक मौन जुलूस निकाला जाएगा ।

जिसमें जनपद गाजीपुर के समस्त पत्रकार संगठन, स्वतंत्र पत्रकार बंधु शामिल होंगे जिसमें आप सभी की उपस्थिति अनिवार्य है। अतः आप सभी पत्रकार बंधुओं से निवेदन है कि ससमय उपस्थित होकर दिवंगत पत्रकार स्व० मुकेश चंद्राकर को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए पत्रकार एकता का परिचय दें।इस आशय की जानकारी गाज़ीपुर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह ने दी।

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, जानकारी और घटनाओं को संकलित, विश्लेषण और प्रकाशित करता है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य समाज को सही और निष्पक्ष जानकारी प्रदान करना होता है ताकि लोग सूचित निर्णय ले सकें।पत्रकारिता समाज की आवाज़ होती है और इसका उद्देश्य लोकतंत्र को सशक्त बनाना है। पत्रकार की हत्या एक गंभीर सामाजिक और कानूनी मुद्दा है, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, लोकतंत्र और कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती प्रस्तुत करता है। जब पत्रकारों की हत्या होती है, तो यह न केवल एक व्यक्ति पर हमला है, बल्कि पूरी पत्रकारिता और जनता के सूचना के अधिकार पर भी हमला है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य केवल समस्याओं को सुलझाना नहीं ,बल्कि रिश्तों को नई दिशा देना है
Next: क्षेत्र के लाल ने असाधारण प्रतिभा से पूरे जिले को किया गौरवान्वित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू

ब्यूरो 25-07-2026
20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.