Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एक पल की लापरवाही जीवन भर का पछतावा बन सकती है, अतः सड़क सुरक्षा अपनाए जीवन बचाए

ब्यूरो 07-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250107-WA0084

गाजीपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह , जो कि दिनांक 01 जनवरी 2025 से लेकर दिनांक 31 जनवरी 2025 तक संचालित किया जाना है। इसके अन्तर्गत दिनांक 07 जनवरी 2025 को परिवहन विभाग ,गाजीपुर द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों तथा जंगीपुर मंडी में यातायात पुलिस व मंडी समिति के सहयोग से रिफलेक्टर टेप सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर ट्राली में आटो रिक्सा/टेम्पों सहित अन्य प्रकार के वाहनों में लगाया गया।

उद्देश्य:

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह भारत सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यह अभियान लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, ट्रैफिक नियमों के महत्व को समझने, और सड़क पर सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का आयोजन 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है, और इस बात इसकी थीम है ‘परवाह’। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं को कम करना है। इस दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, हेलमेट रैलियाँ, और अन्य गतिविधियाँ भी आयोजित की जा रही हैं।

उपस्थिति:

उक्त कार्यक्रम में ए0आर0टी0ओ0 रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, यात्री/मालकर अधिकारी लवकुमार सिंह ,यातायात निरीक्षक मनिष कुमार त्रिपाठी, मंडी समिति के सचिव राजेश यादव सहित प्रवर्तन दल के सभी कर्मचारी सम्मिलित रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत की विभिन्न पहलुओं की समीक्षा
Next: आगामी तिथियों में होगा जी0एस0टी0 पंजीयन विषयक एक मेगा सेमिनार का आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.