Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत की विभिन्न पहलुओं की समीक्षा

ब्यूरो 07-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250107-WA0089

गाजीपुर। जिलाधिकारी अर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं खंड प्रेरकों के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत विभिन्न पहलुओं की हुई समीक्षा:

•वार्षिक कार्यानवयन योजना।

•आर0आर0सी0 का संचालन।

•ग्रीन लीफ रेटिंग प्रणाली स्थापित किये जाने के संबंध में।

•प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेन्ट युनिट की स्थापना/संचालन।

•गोवर्धन योजनान्तर्गत बायोगैस प्लान्ट निर्माण/संचालन।

•व्यक्तिगत शौचालय निर्माण रिट्रोफिटिंग।

•ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत आवंटित क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष खर्चा एवं कार्यों की समीक्षा।

•आर जे एस ए अंत्येष्टि स्थल।

•क्यू आर कोड पंचायत भवन आदि की विधिवत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करें।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने मनिहारी, बिरनों, सादात के ए0डी0ओ0 पंचायत के कार्य में लापरवाही पाये जाने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा समस्त ए0डी0ओ0 पंचायत को निर्देशित किया गया की सभी गाँव मे आर0आर0सी0 क्रियाशील करा कर अगले बैठक मे उपस्थित होंगे। सभी सामुदायिक शौचालय समय से प्रति दिन खुलना चाहिए एवं पंचायत सचिवालय प्रतिदिन खुले और जनमानस को सुविधा मिले। उन्होने निर्देशित किया कि आर0आर0सी0 संचालन हेतु ग्राम  पंचायत अपने स्तर से किसी को मानदेय पर रख कर आर0आर0सी0 का संचालन कराये। उन्होने निर्देश दिया कि माडल गांवों मे जो भी कार्य चल रहे है उनको 28 फरवरी 2025 तक पूर्ण करा ले।

उपस्थित गणमान्य:

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त ए0डी0ओ0 पंचायत एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मामूली बात को लेकर लगाई ट्रक में आग, मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
Next: एक पल की लापरवाही जीवन भर का पछतावा बन सकती है, अतः सड़क सुरक्षा अपनाए जीवन बचाए

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.