Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद की निर्वाचक नामावली में कुल 2944769 मतदाता हुए पंजीकृत

ब्यूरो 07-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20250107_212357_Google

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 01 जनवरी, 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर जनपद में अवस्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र:-

क्रमशः

373-जखनियाँ (अ०जा०),

374-सैदपुर (अ०जा०),

375-गाजीपुर,

376-जंगीपुर,

377-जहूराबाद,

378-मोहम्मदाबाद

379-जमानिया।

उपरोक्त की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक: 07 जनवरी, 2025 को समस्त पदाभिहित स्थलों पर कर दिया गया है। जो कि दिनांक: 07 जनवरी, 2025 से 13 जनवरी, 2025 तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय गाजीपुर, सम्बन्धित तहसील कार्यालयों एवं पदाभिहित स्थलों पर जन सामान्य के अवलोकनार्थ निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।

आलेख्य प्रकाशन के पश्चात पुनरीक्षण अवधि में 23173 पुरुष, 25472 महिला एवं 01 तृतीय लिंग इस प्रकार कुल 48646 नाम जोड़े गये है तथा 9251 पुरूष , 9561 महिला इस प्रकार कुल 18812 मतदाताओं का नाम अपमार्जित किया गया है। अन्तिम रूप से प्रकाशित जनपद की निर्वाचक नामावली में 1555529 पुरुष, 1389190 महिला तथा 50 तृतीय लिंग इस प्रकार कुल 2944769 मतदाता पंजीकृत है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि वे कार्यालय अवधि में उपरोक्तानुसार विहित स्थलों पर उपस्थित होकर मतदाता सूची का अवलोकन सुनिश्चित करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आगामी तिथियों में होगा जी0एस0टी0 पंजीयन विषयक एक मेगा सेमिनार का आयोजन
Next: यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों को फूल माला पहनाकर किया गया सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.