Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों को फूल माला पहनाकर किया गया सम्मानित

ब्यूरो 08-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250108-WA0021

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक कमेटी गाज़ीपुर के जिला सचिव/जेल पर्यवेक्षक अभिषेक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में जिला कमेटी द्वारा चलाया गया यातायात जागरूकता अभियान। उक्त अभियान नगर के रौजा तिराहे पर चलाया गया।

यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों को किया गया सम्मानित:

अभियान के अंतर्गत एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव, यातायात सीओ बलराम, यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी सहित जिला अपराध निरोधक कमेटी के द्वारा उन वाहन चालकों को, जो यातायात नियमों का पालन नहीं करते नजर आए, फूल माला पहनाकर और पंपलेट देकर जागरूक किया गया। इसके साथ ही कोहरे को देखते हुए गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगाया गया।

आमजन को सरकार की नितियों के प्रति जागरूक करना है उद्देश्य:

वाराणसी जोन के जोनल सचिव संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह संस्था शासन द्वारा संरक्षित जेल मैनुअल के अनुसार कार्य करती है। जेल में बंद कैदियों के पुनर्वास एवं देख रेख के साथ साथ शासन प्रशासन के हर कार्य में सहयोग कर जनता को सरकार की नितियों के प्रति जागरूक करती है।

स्मृति चिह्न देकर किया गया आभार व्यक्त:

अंत में अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह और बुके देखकर अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। एआरटीओ रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि अपराध निरोधक समिति बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है हम उनकी इस कार्य की सराहना करते हैं आप सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

उपस्थिति:

इस मौके पर अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव अभिषेक सिंह, सुनील गुप्ता, मदन मोहन सिंह ,विनीत चौहान, सुजीत कुमार सिंह, सुभाष कुमार ,पवन मिश्रा, सुनील कुमार सिंह ,अभिषेक सिंह, विनीत दुबे, मुकेश उपाध्याय ,शेरशाह ,पंकज पांडे , इंद्र बहादुर सिंह,प्रभाकर सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद की निर्वाचक नामावली में कुल 2944769 मतदाता हुए पंजीकृत
Next: बिजली चोरी आपकी बचत नहीं देश की संपत्ति की बर्बादी है, याद रखें! आपकी छोटी चोरी, देश के बड़े सपनों को अंधेरे में धकेलने का काम करती है: अधिशासी अभियंता

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.