Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हार और जीत खेल का हिस्सा हैं, असली खिलाड़ी वह है जो हर स्थिति में सकारात्मक रहे: विधायक डॉ वीरेंद्र यादव

ब्यूरो 07-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250107-WA0085

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, माय भारत के अंतर्गत विकासखंड बिरनो के मां शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर तरछा में क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जंगीपुर के विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने किया।

विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने खिलाड़ियों को किया संबोधित:

उक्त अवसर पर डॉ वीरेंद्र यादव विधायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से उत्तम स्वास्थ्य तो मिलता ही है यह सामाजिक ताने बाने को भी मजबूत बनाता है। खिलाड़ी सदैव टीम भावना से खेलता है जहां पर जाति, क्षेत्र व धर्म की सारी दीवारें टूट जाती हैं, खेल में हार जीत तो होती रहती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अपील किया कि वे अनुशासन का पालन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिल देव ने बताया कि जनपद में पांच प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। क्लस्टर स्तर के विजेता खिलाड़ी जनपद स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे तथा जनपद स्तर के विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

उपस्थित गणमान्य:

इस अवसर पर नेहरू व केंद्र लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद, विधानसभा महासचिव जितेंद्र चौहान, रायपुर के प्रधान अवधेश यादव, प्रबंधक काशीनाथ चौहान, अध्यापक इशरत खान, रामानंद चौहान, डॉक्टर राजकुमार, राजकुमार सिंह, अरविंद चौहान, शशिकांत जिला पंचायत सदस्य, रेफरी सहित अधिक संख्या में स्थानीय खिलाड़ी भी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य कालीचरण चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन राज्य प्रशिक्षक अंगद सिंह यादव ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पत्रकारिता का उत्तरदायित्व है सत्ता की सच्चाई सामने लाना फिर चाहे कीमत कुछ भी हो, स्वतंत्र पत्रकार मुकेश की हत्या इसका सजीव उदाहरण है
Next: जिला पंचायत सदस्यों ने किया अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.