गाजीपुर। जिला पंचायत सदस्यों ने मंगलवार को बैठक कर अपने सम्मान और निधि के बजट के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल किया विरोध प्रदर्शन।
जिला पंचायत सभागार में सदस्यों ने बैठक कर जिला पंचायत अध्यक्ष से सदस्यों के निधि के बजट के आवंटन के संदर्भ में और रुटीन बैठक और अपने सम्मान को लेकर मांग की। बैठक के बाद सभी सदस्यों ने डीएम कार्यालय के सामने अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिकायत दर्ज करते हुए उन्होने कहा कि बैठक में हमेशा समान रुप से बजट आवंटन की बात की जाती है लेकिन निधि का सम्मानजनक वितरण नही करते हैं। हमेशा विकास कार्यों का अधिक टेंडर करके सदस्यों को गुमराह किया जाता है।
बैठक में उपस्थिती:
इस बैठक में नरेंद्र यादव, राजेश यादव, मटरु पहलवान, आलोक कुमार, नीतिश कुमार, नरेंद्र राव, रुदल, गौतम, अजय कुमार, दिनेश भट्ट, फेकू यादव आदि जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।