Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तेज रफ्तार से बचें ,जीवन की रफ्तार धीमी न करें याद रखें! दुर्घटना से देर भली

ब्यूरो 08-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250108-WA0039

गाजीपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा एवं अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार द्वारा” सड़क सुरक्षा अभियान” को हरि झंडी दिखाकर कई वाहनों को रवाना किया गया।

इस अवसर पर शहर के भिन्न-भिन्न चौराहों पर दो पहिया, चार पहिया वाहन चालकों को,  विशेषकर जो बिना हेल्मेट, बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन का संचालन करते हैं उन महानुभावों को पुष्प देकर यातायात नियमों का पालन करने तथा घर से हेल्मेट पहनकर निकलने के लिए जागरूक किया गया।  सड़क सुरक्षा अभियान 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी, 2025 तक चलाया जायेगा। सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर कम करने को लेकर सरकार के सर्वाेच प्राथमिकता को ध्यान में रखकर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने पर जनपद के सभी अभिभावक, युवाओं ,स्कूल के प्रबन्धक/प्राचार्य सभी यह अपील किया गया कि:-

•अभिभावक अपने बच्चों को 18 वर्ष से पहले किसी भी दशा में किसी प्रकार के वाहन न चलाने दें।

•वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करें।

•हाईवे पर अपने-अपने लेन में ही वाहन चलायें।

•ओवर स्पीड से बचे, याद रखें आपके घर पर कोई आपकी रह देख रहा है।

•यातायात संकेतो का प्रत्येक दशा में पालन करें।

•नशे की हालत में कभी भी वाहन न चलाये।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के कार्यक्रम तिथि वार जनपद के सभी तहसील, स्कूल आदि जगहों पर आयोजित किये जाएगें।अन्त में सड़क सुरक्षा को जन अभियान बनाने की अपिल की गई। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व यात्री/मालकर अधिकारी तेज सिंह मोटर ट्रेनिंग स्कूल के अधिस्ठाता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: “जीएसटी – मेगा सेमिनार” का हुआ सफल आयोजन
Next: टीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता: स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.