Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

“जीएसटी – मेगा सेमिनार” का हुआ सफल आयोजन

ब्यूरो 08-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250108-WA0037

गाजीपुर। राज्य कर विभाग द्वारा पंजीयन जागरूकता के सम्बन्ध में “जीएसटी – मेगा सेमिनार” का सफल आयोजन आज रॉयल पैलेस, गाजीपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 200 की संख्या में व्यापारी बन्धु एवं विद्वान अधिवक्तागण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि राज्य कर विभाग उत्तर-प्रदेश के राजस्व में लगभग 65 प्रतिशत का योगदान करता है। अतः राज्य कर विभाग में पंजीयन का आधार बढ़ाने के संबंध में मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा निरन्तर निर्देशित किया जाता रहा है।

सम्प्रति मेगा-सेमिनार में डॉ. शमशेर जमदग्नि, संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर, सम्भाग बी, वाराणसी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। जिनके द्वारा मा. मुख्यमन्त्री दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत 10 लाख रू. का चेक लाभार्थी अरूण कुमार सिंह, मै. मान्या कन्स्ट्रक्शन, गाजीपुर को प्राप्त कराया गया।

इस विशिष्ट मेगा-सेमिनार में जयसेन, कार्यालयाध्यक्ष – राज्य कर कार्यालय, गाजीपुर एवं सर्वेश कुमार सिंह, उपायुक्त, गाजीपुर सहित विजय शंकर वर्मा, अशोक कुमार अग्रहरि, आसिफ खान, लल्लन सिंह, अजय सरार्फ एवं बसंन्त सेठ आदि व्यापारी नेताओं सहित धीरज कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एवं सुनील राय, मन्त्री टैक्स बार एसोसिएशन, गाजीपुर भी अनेक विद्वान अधिवक्ताओं एवं सम्मानित व्यापारी बन्धुओं के साथ सम्मिलित हुए। इस मेगा-सेमिनार में डॉ. सतीश कुमार सिंह, सहायक आयुक्त द्वारा पंजीयन के लाभों एवं प्रभात कुमार सिंह, सहायक आयुक्त द्वारा रिटर्न्स संबंधी जानकारी प्रदान की गयी। इस मेगा-सेमिनार के आयोजन में राजेश ओझा, सहायक आयुक्त, सुश्री प्रतिभा राय, सहायक आयुक्त, विवेक मणि तिवारी, राज्य कर अधिकारी एवं लल्लू सोनकर, राज्य कर अधिकारी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस मेगा सेमिनार में कई व्यापारी नेताओं एवं विद्वान अधिवक्ताओं द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रश्नगत मेगा-सेमिनार के आयोजन हेतु राज्य कर विभाग, गाजीपुर का आभार व्यक्त किया गया। लाभार्थी अरूण कुमार सिंह द्वारा भी राज्य कर विभाग, गाजीपुर का तहेदिल से धन्यवाद प्रकट किया गया। कार्यालयाध्यक्ष जयसेन, उपायुक्त द्वारा पंजीयन एवं रिटर्न्स के संबंध में विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि डॉ. शमशेर जमदग्नि, संयुक्त आयुक्त द्वारा व्यापारी बन्धुओं द्वारा उठायी गयी शंकाओं का सकुशल समाधान करते हुए राज्य कर कार्यालय, गाजीपुर में व्यापारी हितैषी कार्य-प्रणाली की वचनबद्धता व्यक्त की गयी। अन्ततः, श्री सर्वेश कुमार सिंह, उपायुक्त द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मंच का कुशल संचालन गिरिजा शंकर कुशवाहा, प्रधान सहायक द्वारा किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अनियंत्रित हुए ट्रैक्टर से गिरे किशोर की अस्पताल पहुंचे से पहले बीच रास्ते में हुई मौत
Next: तेज रफ्तार से बचें ,जीवन की रफ्तार धीमी न करें याद रखें! दुर्घटना से देर भली

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.