Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अपने-अपने विभाग की संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आम जनमानस को लाभ पहुंचायें- सभापति पवन कुमार सिंह

ब्यूरो 09-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250109-WA0038

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति के सभापति पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता व समिति के सदस्य विधान परिषद कुँवर महाराज सिंह, विक्रांत सिंह रिशुसी, विशाल सिंह चंचल की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी , पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा तथा मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य द्वारा सभापति व सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति के अन्तर्गत जनवरी, 2019 से दिसम्बर, 2022 के मध्य विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्ति हुए कार्मिकों के पेंशन, ग्रेच्युटी व अन्य देयकों के लंबित प्रकरणों तथा भूमि अधिग्रहण से संबंधित भुगतान के मामलों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी।

आपसी समन्वय बनाते हुए एकीकृत प्रयास कर अधिकांश छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ पहुंचायें

उक्त समीक्षा बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित लंबित प्रकरणों के सम्बन्ध में बिंदुवार समिति को अवगत कराया गया। इस दौरान समिति के सभापति द्वारा अधिकांश विभागों के लंबित प्रकरण अवशेष न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। अधिकांश विभागों के जो भी प्रकरण लंबित थे, वे सभी शासन स्तर से लंबित हैं। सभापति द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक व समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित विभागों द्वारा छात्रों को सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली छात्रवृत्ति के सम्बन्ध में सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि आपसी समन्वय बनाते हुए एकीकृत प्रयास कर अधिकांश छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ पहुंचायें।

सम्बन्धित सभी विभागों के विभिन्न पहलुओं पर की गई विस्तृत चर्चा, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश:

उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि छात्रवृत्ति से सम्बन्धित सभी विभागों की एक बैठक अवश्य करें। इसी प्रकार सभापति द्वारा कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पी0डब्ल्यू0डी0 विभाग सहित अन्य विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने विभाग की संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आम जनमानस को लाभ पहुंचायें।उन्होंने कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित मिलेट्स कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्पादन कर रहे अधिक से अधिक कृषकों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने वन विभाग द्वारा कराये गये वृक्षरोपण के सम्बन्ध में निर्देशित किया कि रोपित किये गये पौधों का रख-रखाव हेतु विशेष उपाय किये जायें। उन्होने नगर पालिका परिषद से शहर क्षेत्रो मे साफ-सफाई की जानकारी लेते हुए कुड़ा निस्तारण का निर्देश दिया उन्होने कहा कि कुड़ा उठाने के बाद यदि किसी के द्वारा भी गन्दगी या कुडा फेका जाता है तो चिन्हित करते हुए उस पर पेनल्टी लगायी जाये।

इसी प्रकार उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, राजस्व सहित माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण जो न्यायालय के अधीन विचाराधीन हैं उनके कारणों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की तथा विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।सभापति द्वारा विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि आगामी बोर्ड परीक्षा के दौरान सुबह-शाम बिजली उपलब्धता होना सुनिश्चित करें। गर्मी के दिनों में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु अभी से ग्रामीण ट्रांसफॉर्मर का अपग्रेडेशन करना सुनिश्चित करें। निजी ट्यूबवेल के आवेदन लंबित न हों, स्टोर पर सामान की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए ट्यूबवेल लगायें।

जौनपुर जिले की समीक्षा बैठक:

बैठक की शुरुआत में सर्वप्रथम जौनपुर जिले की समीक्षा बैठक आयोजित हुई जिसमें जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डॉ कौशतुभ, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा शीलम द्वारा सभापति महोदय,तथा सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।जौनपुर जिले की समीक्षा के दौरान सभापति ने कहा कि जौनपुर की भूमि फल एवं सब्जी के लिए बहुत ही उपजाऊ भूमि है अतः वहां अधिक से अधिक पैदावार किया जा सकता है। इस पर अधिकारी रूचि लेते हुए किसानो को जागरूक कर पैदावार बढवाने का प्रयास करें ।समीक्षा बैठक में जनपद गाजीपुर तथा जौनपुर के जिलाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम
Next: ज्योति फाउंडेशन के अध्यक्ष को गायत्री परिवार की ओर से किया गया सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.