गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र माय भारत, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में विकासखंड बिरनो के रायपुर तरछा में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई संपन्न।
बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता:
विजेता: युवा मंडल डंडापुर
उपविजेता: रायपुर
वॉलीबॉल बालक वर्ग
विजेता: सरदरपुर
उपविजेता: रायपुर
400 मीटर बालक वर्ग दौड़
प्रथम: निलेश राजभर
द्वितीय: नितेश राजभर एवं
तृतीय: अभय गोंड
कुश्ती 45 से 55 किलोग्राम
विजेता: आदित्य पाल
उपविजेता: छोटे लाल यादव
बैडमिंटन बालिका वर्ग
विजेता: श्रेया चौहान
उपविजेता: मधु कुमारी
धीमी गति 500 मीटर साइकलिंग
प्रथम: आरती प्रथम ,
द्वितीय: आंचल द्वितीय एवं
तृतीय: मधु चौहान तृतीय
प्रबंधक का संबोधन:
पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक काशी नाथ चौहान ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा ब्लॉक स्तर पर आयोजित किये जा रहे खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। पहली बार जिला स्तर के विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर के खेल प्रतियोगिता लखनऊ में प्रतिभाग करेंगे ।
अध्यक्षीय संबोधन:
अध्यक्षीय संबोधन में ग्राम प्रधान अवधेश यादव ने कहा कि गांव के लोग यदि अपने बच्चों को सुबह 4:00 बजे जगा कर खेल, योग, व्यायाम आदि का नियमित अभ्यास कराए तो बच्चों में शारीरिक वृद्धि तो होगी ही साथ ही वे बीमारियों को भी चुनौती देने में समर्थ होंगे। हॉस्पिटल के साथ-साथ गांव में भी मिनी स्टेडियम बनाए जाने की आवश्यकता है ।
उपस्थिति:
इस अवसर पर स्वामी नाथ चौहान ,संतोष चौबे ,कन्हैया चौहान ,शशिकांत ,इशरत खान ,ब्यूटी राजभर सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे। संचालन अंगद सिंह यादव ने किया तथा अंत में कालीचरण राजभर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।