Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दुकान के सामने से मोटरसाइकिल गायब,जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो 10-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के पास स्थित एक फोटो स्टेट की दुकान के पास मंगलवार की दोपहर एक युवक करीब 3 बजे मोटरसाइकिल खडी कर तहसील में कुछ काम से चला गया। वापस लौटने पर मौके से मोटरसाइकिल गायब थी। जिस पर असफल खोजबीन के बाद कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

नरियांव गांव निवासी राम अवध सिंह घर से स्थानीय तहसील में कम्प्यूटराइज खतौनी लेने के लिए गया और अपनी मोटरसाइकिल तहसील के पास स्थित एक फोटो स्टेट की दुकान के सामने खडी कर दी। खतौनी लेकर वापस लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल मौके पर नहीं थी। उसने आस पास के लोगों से पूछताछ की और जब काफी समय खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो बुधवार की सुबह उसने कोतवाली में घटना की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई। ज्ञात हो कि जिस स्थान पर चोरी की घटना हुई है, वहां कई सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। पुलिस सीसीटीवी को खंघाल रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रात्रिगस्त के दौरान दुल्लहपुर पुलिस ने की गिरफ्तारी
Next: ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों के खिलाफ बहु ने दहेज उत्पीड़न का मामला कराया दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.