जमानिया। थाना क्षेत्र में एक महिला, शबनम उर्फ सुम्बुल, ने अपने पति तबरेज खां और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है।
शबनम का आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने 5 लाख रुपये की मांग की और मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकियां दीं। शबनम ने बताया कि गर्भवती होने के बावजूद ससुराल पक्ष ने उसकी देखभाल नहीं की। बाद में, उसका देवर आरिफ खाँ उसे कपड़े खरीदने के बहाने बुलाकर छेड़खानी करने लगा। शबनम ने इस घटना की जानकारी अपने परिवार को दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना है कि दहेज में दस लाख रुपये खर्च करने के बाद भी उसे प्रताड़ित किया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि विवाहिता शबनम की तहरीर पर छः लोग पति तबरेज खा‚ देवर आरिफ खा‚ सास साजिदा खातून‚ ननद शबाना‚ ननदोई आजाद खाँ के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।