जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के लहुवार मोड के पास शुक्रवार की सुबह 10 बजे वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल में सवार युवक के पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद कर अभियुक्त को भेजा गया जेल।
पुलिस ने बताया कि उपनिरीक्षक अजय कुमार हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिस पर वाहन रुकवाया गया और उसकी तलाशी ली गई। उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जिस पर पुलिस अभियुक्त को पकड़ कर कोतवाली ले आई। प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि शाहआलम खां को 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया है, और उसकी मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की सफलता को दर्शाती है।