गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह स्पर्धा 2025 का शुभारंभ हो गया है। यह कार्यक्रम 10 से 18 जनवरी 2025 के मध्य संपन्न होगा। स्पर्धा 2025 का मुख्य आयोजन 17 और 18 जनवरी को आयोजित होगा। जिसमें उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत तथा समापन कार्यक्रम के डॉ. राजीव व्यास अध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी होंगे।
योग, कबड्डी, शतरंज और बैडमिंटन खेल प्रतियोगिताएं अब तक हो चुकीं हैं आयोजित:
अब तक योग,कबड्डी, शतरंज और बैडमिंटन खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो चुकी हैं। क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का प्रारंभ प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनिता कुमारी ने खिलाड़ियों से परिचय कर प्राप्त किया तथा उन्हें अनुशासन एवं लगन के साथ अपने प्रदर्शन को प्रस्तुत करने का आह्वाहन किया।
योग प्रतियोगिता में कुल 10 स्थानों का प्रदर्शन रखा गया था।जिसमें स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में:
प्रथम: रूपाली,
द्वितीय: भूमि चौधरी तथा
तृतीय: रिंकू कुमारी।
ये सभी स्नातक प्रथम सेमेस्टर की छात्रा हैं।
शतरंज प्रतियोगिताओं के रोचक मुकाबले में विजेता:
प्रथम: रितु यादव
द्वितीय: श्रेया मौर्य तथा
तृतीय: आंचल राजभर
बैडमिंटन में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में:
प्रथम: महबिश कुरैशी अंसारी
द्वितीय: गुंजन तथा
तृतीय: आकांक्षा
कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम:
प्रथम: बी ए द्वितीय सेमेस्टर
द्वितीय: बी ए प्रथम सेमेस्टर तथा
तृतीय: बी ए पंचम सेमेस्टर
निर्णायक मंडल में निरंजन कुमार यादव, विकास सिंह, सारिका सिंह, नेहा कुमारी, संगीता मौर्य, आनंद कुमार, शिखा सिंह रहे। क्रीड़ा प्रभारी डा. शंभू शरण प्रसाद ने खेल की शुचिता एवं अनुशासन को प्राथमिकता में रखते हुए सभी आयोजन को संपन्न कराने का निर्देश दिया है।