Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चेकिंग करने गए बिजली कर्मियों पर जानलेवा हमला

ब्यूरो 11-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250111-WA0017

गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ जमानिया के अंतर्गत ग्राम नगसर मीर राय में उपखंड अधिकारी प्रवीण मौर्या एवं अवर अभियंता आशीष यादव ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत लोगो का बकाया बिल जमा कराने हेतु चेकिंग कर रहे थे। वहीं अवैध कटिया मारो के खिलाफ डिस्कनेक्शन करवा रहे थे।

बिजली कर्मियों पर जानलेवा हमला:

तभी चेकिंग के दौरान उसी गांव के मृत्यंजय राय, रामावतार राय,परशुराम राय,मदन राय,रोहित राय ,  मनबढ़ किस्म लोगों ने हो हल्ला करने के साथ ही विभागीय अधिकारियों के साथ बदसलूकी करते हुवे मार पीट करने लगे जिसमें क्षेत्रीय लाइनमैन महादेव बुरी तरह घायल हो गए।  उक्त निविदा कर्मी के सीने में गंभीर चोटे आई है। बीच बचाव कर रहे अवर अभियंता का मोबाइल छीनकर अभद्रता की गई। उपखंड अधिकारी के साथ अभद्रता करते हुए दो लोगों का मोबाइल छीनकर फेक दिया तथा सरकारी कागजात को भी फाड़कर फेक दिया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस:

उधर घटना की जानकारी होते ही अधिशाषी अभियंता चतुर्थ गोपीचंद भास्कर ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अपने कर्मियों से घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस भी मौके पर आ गई। जो मौके पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं विभागीय कर्मियों के साथ अभद्रता कर मारपीट करने वालों में मौके से मृत्यंजय राय, रामावतार राय,परशुराम राय को उठाकर थाने ले आई।

मुकदमा दर्ज!

जिसमें अवर अभियंता आशीष यादव द्वारा कुल पांच लोगों के नाम से सरकारी कार्यों में बाधा,सरकारी कर्मियों संग अभद्रता कर मारपीट करने एवं लाइनमैन के ऊपर जानलेवा हमला करने के विरोध में तहरीर दी गई है। वही मदन राय,रोहित राय अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वार्षिक क्रीड़ा समारोह स्पर्धा 2025 का शुभारंभ
Next: स्वामी विवेकानन्द जो कार्य कर गये, वे आने वाली अनेक शताब्दियों तक पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.