Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सर्वसम्मति से वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन 2026 के लिए प्रत्याशी चौधरी दिनेश चन्द्र राय घोषित

ब्यूरो 12-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250112-WA0017

गाजीपुर। उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक एम ए एच इण्टर कालेज में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेशीय मंत्री चौधरी दिनेश चन्द्र राय व पूर्व अध्यक्ष नारायण उपाध्याय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों का माल्यार्पण व मिष्ठान खिलाकर  स्वागत किया।

सर्वसम्मति से वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन 2026 के लिए प्रत्याशी चौधरी दिनेश चन्द्र राय घोषित:

बैठक में जिला कार्यकारिणी द्वारा जिला सम्मेलन अष्ट शहीद इण्टर कालेज मुहम्मदाबाद में कराने का निर्णय लिया गया। इसकी तिथि प्रदेशाध्यक्ष से बात करके जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जनपद कार्यकारिणी शीघ्र जनपद के अपने इकाईयों का दौरा करेगी।इसके अतिरिक्त जनपदीय समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को सम्बंधित अधिकारियों ने तत्काल नहीं रोका, तो संगठन तालाबंदी से लेकर बोर्ड परीक्षा का भी बहिष्कार करने का निर्णय करेगा। जिला संगठन ने सर्वसम्मति से वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन 2026 के लिए अपना प्रत्याशी चौधरी दिनेश चन्द्र राय को घोषित किया, इसके साथ ही यह सूचना प्रदेश संगठन को भी दी जाएगी, ताकि प्रदेश अध्यक्ष संगठन की ओर से दिनेश चन्द्र राय को अपना प्रत्याशी घोषित कर सकें। प्रदेश संगठन द्वारा आयोजित आगरा के सफलतम सम्मेलन के लिए संगठन व प्रदेशीय माननीय अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी व पूर्व एमएलसी व प्रदेशीय उपाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार मिश्र के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

बैठक में मुख्यरूप से:

जिला अध्यक्ष अमित कुमार राय, विवेकानंद गिरी,डॉ रेयाज अहमद,प्रकाश चन्द्र दूबे, विनोद कुमार मिश्र, अखिलेश सिंह यादव, रामजी प्रसाद, रत्नेश राय, अखिलानंद पाण्डेय, उमेश कुमार राय, अनिल दुबे, प्रवीण राय, निमिष राय, दीपक खरवार, अमरेन्द्र मिश्रा, मनोज कुमार विश्वकर्मा, पुष्कल तिवारी, पंकज राय, डॉ विष्णु शंकर पांडेय, विजय मिश्रा, निशांत शुक्ला, कार्तिकेय यादव, राजकुमार, चंद्रिका चौबे, आशुतोष तिवारी, अरुण कुमार, सत्येन्द्र यादव, संजय यादव, परमेश यादव, मनोज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

संचालन:

बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष नारायण उपाध्याय व संचालन जनपद मंत्री शैलेन्द्र सिंह यादव ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ऑन ड्यूटी विद्युत विभाग कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार, की गई विधिक कार्यवाही
Next: युवा आपदा को अवसर में परिवर्तित करने का सामर्थ्य रखते हैं: स्वामी विवेकानंद, युवा दिवस के अवसर पर निकाली गई विद्यार्थी गौरव यात्रा

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.