गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गाजीपुर के कार्यकर्ताओ ने युवाओं के प्रेरणादायक श्रोत स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के अवसर पर राजकीय सिटी इंटर कॉलेज से स्वामी विवेकानंद कॉलोनी तक ढोल नगाड़ों के साथ विद्यार्थी गौरव यात्रा निकाली। जिसमे सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।
युवा दिवस के अवसर पर निकाली गई पदयात्रा:
विद्यार्थी परिषद अपने स्थापनाकाल से स्वामी विवेकानंद जी के जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाता आ रहा है। इस अवसर पर राजकीय सिटी इंटर कॉलेज से लेकर मिस्र बाजार, विशेश्वरगंज चौराहा, लंका होते हुए विवेकानंद कॉलोनी तक पदयात्रा निकाली गई। तत्पश्चात वहां स्थित स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण किया। विद्यार्थी परिषद ने विद्यार्थी गौरव यात्रा निकालकर युवाओं को विवेकानंद जी के विचारो से जोड़ने का प्रयास किया। सह विभाग शिवांशु शुक्ला ने कहा की विद्यार्थी परिषद हमेशा स्वामी विवेकानंद जी के पदचिन्हों पर चलकर विद्यार्थी के हित के लिए कार्य करता है और हमेशा करता रहेगा।
उक्त अवसर पर:
विपुल, ओमकार, बृजेश, ईशान, अवनीश, फरहान, रोहित, कुनाल ,अंश ,आदर्श आदि समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।