Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

इंजन फेल हो जाने के कारण अप रेलवे लाइन पर लगभग 5 घंटे 20 मिनट तक रेल यातायात रहा बाधित

ब्यूरो 12-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20250112_171526_Google

जमानियाँ (गाजीपुर)। दानापुर रेल मण्डल के स्थानीय रेलवे स्टेशन व बहोरा रेलवे स्टेशन के बीच रविवार की सुबह करीब 7:57 बजे 15634 अप बिकानेर एक्सप्रेस का इंजन फेल हो जाने के कारण अप रेलवे लाइन पर लगभग पांच घंटे 20 मिनट तक रेल यातायात बाधित रहा।

जानकारी के अनुसार गुहाटी से बिकानेर जा रही 15634 अप बिकानेर एक्सप्रेस जमानियाँ रेलवे स्टेशन पार करते ही बहोरा स्टेशन से पहले ग्राम इलायचीपुर पुलियां के आगे इंजन फेल हो गया। जिससे अप लाइन ब्लाक हो गया। करीब एक घंटे बाद इलेक्ट्रिक इंजन आया लेकिन सफलता नहीं मिली तो डीजल इंजन लाया गया, तब 13.20 मिनट पर ट्रेन अपने गन्तव्य के लिए रवान हुई। करीब पाँच घंटा 20 मिनट यातायात बाधित होने से यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। यातायात सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इंजन फेल होने के कारण जमानियां में 63229 वाराणसी पैसेंजर, दरौली में विभूति सुपरफास्ट एक्सप्रेस, दिलदारनगर में वंदे भारत, 15733 फरक्का एक्सप्रेस चौसर तथा 12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस भदौरा में खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को पेयजल सहित अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में आन डयूटी स्टेशन मास्टर राकेश पटेल ने बताया कि इंजन फेल होने से रेल यातायात बाधित हो गया था। दोपहर 13.20 बजे के करीब यातायात चालू हो पाया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मां शारदा महिला महाविद्यालय में डीएलएड, तीसरे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू
Next: यदुपति नर्सिग कालेज एवं हास्पिटल में शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.