Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

यदुपति नर्सिग कालेज एवं हास्पिटल में शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन

ब्यूरो 12-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250112-WA0013

जमानिया (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम बरूइन स्थित अग्रणी शिक्षण संस्थान यदुपति नर्सिग कालेज एवं हास्पिटल में रविवार को दीप प्रज्ज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया।

छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया:

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा मां सरस्वती, विवेकानंद व फ्लैरेंस नाइटिंगेल के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यापर्ण कर किया गया। तत्पश्चयात नर्सिंग की छात्राओं ने लैंपलाइटिंग में श्रद्धांजलि देते हुए नर्सिंग पेशे के प्रति सजग रहने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान डॉ अनूप सिंह द्वारा रचित महाकुम्भ-2025 का लोकार्पण किया गया। नर्सिंग के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि डा. प्रदीप चौरसिया का संबोधन:

इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. प्रदीप चौरसिया ने कहा कि किसी बीमारी से उबरने में जितना योगदान दवा व इलाज का होता है उतना ही सही देखभाल का भी होता है। इसमें बड़ी जिम्मेदारी नर्सेज निभाती है। नर्सिंग एक स्वास्थ्य सेवा पेशा है जो देखभाल की कला को विकसित करते हुए मरीजों की स्वास्थ्य, सुरक्षा, संवर्धन और अनुकूलन पर ध्यान केंद्रित करते हुए निःस्वार्थ भाव से उन्हें पूरी तरह स्वस्थता प्रदान करती है। विषय ज्ञान के साथ-साथ सेवा भाव को भी परिलक्षित करने वाला ही नर्सिंग पेशा के साथ शत प्रतिशत न्याय कर सकता है।

विशिष्ठ अतिथि डॉ प्रशान्त पाण्डेय का संबोधन:

विशिष्ठ अतिथि डॉ प्रशान्त पाण्डेय ने कहा कि नर्सिंग मेडिकल का बैक बोन है, क्योंकि नर्सिंग के ऊपर ज्यादा जिम्मेदारी होती है। उन्ही के सेवा भाव के द्वारा ही मरीज बेहतर हो सकता है। इस सेवा भाव में अनुशासन, अध्ययन, निःस्वार्थ भाव अति आवश्यक है।

उपस्थित गणमान्य:

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक रणविजय सिंह, प्रधानाचार्य संजय पाल, डॉ पंकज चौधरी, डा. ईश्वरचंद, डॉ अखिलेश, अंजली कुशवाहा, अनामिका यादव, राजेश मिश्रा, अजय, रूपा, निखिल, अंकिता सिंह, मेरियन आदित्य, नीतू आदि मौजूद रहे। संचालन सलोनी यादव तथा प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: इंजन फेल हो जाने के कारण अप रेलवे लाइन पर लगभग 5 घंटे 20 मिनट तक रेल यातायात रहा बाधित
Next: संगठित सक्रिय अपराधी गिरोह पर कानून का शिकंजा

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.