गाजीपुर। जहुराबाद विधानसभा के अंतर्गत कासिमाबाद चौराहा पर राष्ट्रीय महासचिव, वायनाड सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। जहुराबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ज्ञान प्रकाश सिंह और मंसूर मिसाल जेडी उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से केक काटकर एक दूसरे को खिलाया। जिला महासचिव जहुराबाद विधानसभा प्रभारी सतीश उपाध्याय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी नौजवानों की प्रेरणा, महिलाओं की उम्मीद ,किसानों के लिए हौसला, तथा बेरोजगारों के लिए उम्मीद की किरण है ।हम सब उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं , भगवान उनको दीर्घायु करें, वे हमेशा स्वस्थ रहें और आने वाले समय में भी इसी तरह वंचितों के अधिकार के लिए हमेशा लड़ती रहें। देश को प्रगति की राह पर पहुंचाने का प्रयास करती रहें।
उक्त अवसर पर विभूति राम, शेषनाथ दुबे , शंभू राम, विंध्याचल कुशवाहा, भुसावर , डब्लू वर्मा , परीक्षा कनौजिया, सुरेंद्र राम आदि अन्य लोग उपस्थित रहें।