Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

2025 तक टी0बी0 मुक्त भारत के साथ ही हम टी0बी0 मुक्त गाज़ीपुर का स्वप्न भी करेंगे साकार: सांसद संगीता बलवंत

ब्यूरो 15-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250115-WA0026

गाजीपुर।  मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय प्रांगण में प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत राज्य सभा सांसद डा0 संगीता बलवंत द्वारा 101 टी बी मरीजों को गोद लिया गया है। सासंद जी द्वारा अपने हाथों से पोषण पोटली वितरण कर टी बी मुक्त भारत अभियान के लिए आम जनमानस हेतु अपील पढ़ी ताकि टी बी जैसी चिंताजनक बीमारी को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा कि की जा सके।

उन्होने अधिक से अधिक लोगों से टी बी मुक्त भारत अभियान में जुड़ने की अपील की । इस कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना है कि 2025 तक टी बी मुक्त भारत का संकल्प हम पूर्ण कर ले। और इसी क्रम में हमारा भी प्रयास है कि 2025 तक टी बी मुक्त गाजीपुर बनाया जा सके। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गाज़ीपुर डाक्टर सुनील पाण्डेय द्वारा 25 टीवी मरीजों से, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज गाज़ीपुर डाक्टर आनन्द मिश्रा द्वारा स्वयं 25 टीवी मरीजों से तथा अपने मेडिकल कॉलेज के सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों से अपील किया कि सभी लोग निःक्षय मित्र बनकर टीवी मरीजों को गोंद लें और टीवी मुक्त भारत अभियान का हिस्सा बने।  इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय गाजीपुर, डाक्टर राजेश कुमार सिंह द्वारा 25 टीवी मरीजों को तथा जिला क्षयरोग अधिकारी गाजीपुर डाक्टर संजय कुमार द्वारा 25 टीवी मरीजों को गोद लिया गया क्षयरोग विभाग के सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा दो-दो टीवी मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली वितरित किया गया।

उपस्थित गणमान्य:

उक्त कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जय नाथ सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुजीत पांडे, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनएचएम डॉ मनोज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, जिला पी पी एम कोऑर्डिनेटर अनुराग पांडे, सुनील कुमार वर्मा, वेंकटेश्वर प्रसाद शर्मा, संजय सिंह यादव, अरविंद अश्वनी, इंद्रेश, अजय तथा क्षयरोग विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: किसान दिवस की बैठक में कृषकों ने रखी अपनी बात, मुख्य विकास अधिकारी ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन
Next: छेड़खानी का विरोध करने पर किया परिवार पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.