Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

किसान दिवस की बैठक में कृषकों ने रखी अपनी बात, मुख्य विकास अधिकारी ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन

ब्यूरो 15-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250115-WA0025

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में किसान दिवस की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ।

उक्त बैठक में विभिन्न किसानों द्वारा कृषि संबंधित सिंचाई, बिजली, पशुपालन, बीज व्यवस्था, उर्वरक व्यवस्था, उद्यान व मत्स्य से संबंधित अपनी शिकायतों से अवगत कराया गया तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में उप कृषि निदेशक द्वारा पिछली किसान दिवस की परिपालन आख्या एवं कार्यवृत्ति को विस्तारपूर्वक पढ़ा गया।

• बैठक में कृषक अनिल यादव द्वारा ब्लाक सदर अन्तर्गत ग्राम सभा तलवल, न्याय पंचायत डिलिया में सहकारी समिति बनाये जाने की मांग रखी गई।

•कृषक देव प्रसाद दूबे ,बसंत पट्टी करण्डा ने बताया कि लखनचन्दपुर में नलकूप संख्या- 171 की नाली अपूर्ण है जिसे बनाने के लिए कार्य अतिशीघ्र किया जाना चाहिए।

• कृषको द्वारा बताया गया कि करण्डा ताल मे प्राकृतिक नाला के उपर पुल था जो टूटकर नाला पट गया है, जिसकी सफाई आवश्यक है।

• कृषक अवधेश सिंह बासूचक देवकली द्वारा बताया गया कि नलकूप एस जी 94 जो कि 4 से 5 वर्ष पूर्व बना है परन्तु नाली न होने से पानी का दुरूपयोग हो रहा है।

• कृषक रवीन्द्र नाथ राम भीमापार सादात द्वारा बताया गया कि नदी का पानी छलके द्वारा रोका गया है परन्तु पानी उठाने की /खेती करने हेतु व्यवस्था नही है।

• बाबू लाल मानव जमानियां द्वारा बताया गया कि हरपुर माइनर में छलका/कुलाबा नही है।

• अनूप राय डेढगावा रेवतीपुर द्वारा बताया गया कि गंगा के किनारे वाले क्षेत्रों में सूअर आवासीय क्षेत्रों में अधिक परेशान कर रहे है, सामाधान किया जाय।

•रामबचन सिंह मरदह रानीपुर द्वारा बताया गया कि अन्ना पशुओं का प्रकोप अधिक है, जो फसलों को अत्यधिक नुकसान पहुचा रहे है।

जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उप कृषि निदेश, एक्स ए ई एन और खण्ड विकास अधिकारी को शीघ्र जॉच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने भरोसा दिखाया कि जल्द ही इन सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उपर्युक्त के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी अपने विभागों के बारे में नवीनतम जानकारी दी गई। जिसमें मत्स्य विभाग सपना पुरी मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि जनपद को 3500 मत्स्य पालाकों के पंजीकरण के लक्ष्य की प्राप्त हो चुकी है। अग्रणी जिला प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में 21 से 40 वर्ष आयु के 8वीं पास कौशल विकास केन्द्र व आर सेटी से प्रशिक्षण प्राप्त लोन 5 लाख तक प्राप्त कर सकते है।

उपस्थिति:

इस अवसर पर उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, पशुपालन विभाग, सहकारी समिति, विद्युत विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रतिनिधि एवं अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी सहित सम्मानित किसान बन्धु उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओ की भागीदारी मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में शामिल
Next: 2025 तक टी0बी0 मुक्त भारत के साथ ही हम टी0बी0 मुक्त गाज़ीपुर का स्वप्न भी करेंगे साकार: सांसद संगीता बलवंत

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.