गाजीपुर। जनपद के नूरुद्दीनपुरा निवासी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुहम्मद बेलाल उर्फ पप्पू गाज़ी का 12 जनवरी 2025 को पूर्वाह्न करीब 2 बजे असामयिक निधन हो गया। दिनांक 13 जनवरी 2025 को शाम के वक्त इस्लामिक तरीके से उन्हें अंतिम विदाई दी गई। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होने उद्योग व्यापार मंडल गाजीपुर मे लंबे समय से व्यापार मंडल के कार्यभार को ग्रहण किया था।
जानकारी के अनुसार व्यापार मंडल अध्यक्ष बेलाल गाज़ी की तबियत अचानक खराब हो गई। जैसे ही इसकी सूचना मिली, तत्काल परिजन उन्हें वाराणसी BHU ले गए, और इसी बीच इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अपने सरल स्वभाव, मददगार व्यवहार व सराहनीय कार्यों से अपनी पहचान बनाने वाले बेलाल गाज़ी के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने समाजसेवी के रूप में भी अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया। इनका स्वभाव ही कारण रहा की जैसे ही मृत्यु की जानकारी मिली, लोगों का जमावड़ा उनके पैतृक आवास पर लगा रहा। ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी व व्यापार मंडल जगत के जाने-माने चेहरा थे। इस दुखद समय में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। करीबियों में गहरा दुख व्याप्त है। जनाजे में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कमरूज़मा अंसारी, नगर महामंत्री आकाश दीप, सरफराज अंसारी, तनवीर अंसारी, सुहेल अंसारी, जमालुददीन अंसारी, आदि समेत बड़ी संख्या में जन सैलाब उमड़ा।