Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओ की भागीदारी मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में शामिल

ब्यूरो 15-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250115-WA0024

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती गीता बिन्द द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला आयोग द्वारा सुनवाई के क्रम में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस/निरीक्षण गृह में पुलिस अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में सुनवाई किया गया। इस बैठक का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन तथा जनपद में महिला अपराध, महिला उत्पीड़न, घरेलु हिन्सा, पति द्वारा मारने पिटने, ससुराल में दहेज के कारण उत्पीड़न अथवा अन्य किसी भी प्रकार से पीड़ित एवं प्रताड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना है जिसके लिए प्रदेश सरकार लगातार कार्यरत है।

महिला आयोग, महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा हेतु संपूर्ण रूप से है संवेदनशील:

सुनवाई के दौरान मा0 सदस्य ने कहा कि प्रदेश सरकार की मन्शा के अनुसार महिला आयोग पूरी तरह से महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा एवं अन्य किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से न्याय दिलाने हेतु संवेदनशील है तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं/बालिकाओं की भागीदारी मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होने कहा कि आयोग में सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं का गहन विश्लेषण कर अन्य संबंधित अधिकारियों के सहयोग से उचित कार्यवाही कर उसका समाधान करना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। सुनवाई के दौरान सदस्य महिला आयोग के समक्ष महिला उत्पीड़न से सम्बंधित अनेक प्रकरण आए जिस पर मा0 सदस्य द्वारा उपस्थित अधिकारियों को मामले की जांच करवाकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाने हेतु निर्देशित किया गया।

किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त:

सुनवाई के दौरान 04 शिकायत पत्र प्राप्त हुए शिकायत पत्रो का मा0 राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि अधिकारी किसी भी शिकायत को मौके पर जाकर सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराएं यदि निस्तारण में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो प्रशासन का सहयोग लेकर दोषी के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होने कहा कि सरकार की समस्त योजनाओं को लाभार्थी तक पहुचे एवं गॉव के प्रधान एवं शहर के वार्डो से मिलकर योजनाओं की जानाकरी देते हुए लाभ प्राप्त करायी जाय।

विभिन्न स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश:

इसी क्रम में मा0 सदस्य ने शहर कोतवाली थाना व महिला हेल्प डेस्क का स्थलीय निरीक्षण किया एवं सम्बधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उसके उपरान्त प्राइमरी स्कुल मिरर सक्का में आगनबाड़ी केन्द्र मिरर सक्का का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान जिला मा0 सदस्य ने गोदभराई एवं अन्नप्रासन का कार्य किया जिसमे बच्चियों को फल, फुल , बेबीकिट, कपड़ा व मिठाई आदि का वितरण किया गया। आगनबाड़ी केन्द्र मे साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने को कहा एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो के माध्यम से महिलाओं में जागरूकता लाने हेतु तथा उन्हें लाभ दिलाने हेतु निर्देश दिया। तत्पश्चात उन्होने जिला चिकित्सालय भ्रमण कर अधिकारियेां को आवश्यक निर्देश दिए एवं जिला कारागार मे महिला बंदियों से मिलकर उनके स्वास्थ्य एवं समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनसे बातचित की।

उपस्थित गणमान्य:

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शहर ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी ज्योति चौरसिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एम के सिंह, महिला थानाध्यक्ष नीलम मिश्रा, महिला कल्याण विभाग के अंशु राय, जिला संरक्षण अधिकारी गीता श्रीवास्तव, सेन्टर मैनेजर प्रियंका प्रजापति, प्रभारी ए डी ओ रमेश कुमार यादव, सामाजिक कार्यकर्ता आभा कुशवाहा, धनंजय कुमार कम्प्यूटर आपरेटर सूचना विभाग, डी एच डब्ल्यू ओ पारस नाथ एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक
Next: किसान दिवस की बैठक में कृषकों ने रखी अपनी बात, मुख्य विकास अधिकारी ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.