गाजीपुर। जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द्र यादव ने बताया है कि जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वाधान में जूनियर बालकों की हैण्डबाल खेल एवं सीनियर पुरुषों की कुश्ती खेल का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 20 जनवरी 2025 को प्रातः 10:00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जाएगा।
उक्त निर्देशानुसार इच्छुक बालक अपनी प्रविष्टि उक्त खेलो में दिनांक 20 जनवरी 2025 को प्रातः 09:30 बजे तक दे सकते है। इसके साथ ही पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त, प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा। प्रवेश निःशुल्क होगा ।
हैण्डबाल खेल में:
जूनियर बालको की जन्मतिथि: 01 जनवरी 2005 के बाद या उसके पश्चात की होना आवश्यक होगा।
कुश्ती खेल में:
सीनियर पुरुषों की भारवर्ग: फ्री स्टाइल भारवर्ग 57,61,65,70,74,79,88,92,97,125 किग्रा0, ग्रीको रोमन भारवर्ग- 55,60,63,67,72,77,82,87,97,130 किग्रा0।