Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो 18-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250118-WA0021

जमानिया। तहसील सभागार में शनिवार को स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक लोगों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में किया गया।

संपत्ति विवादों को समाप्त करना और संपत्ति स्वामित्व में पारदर्शिता लाना है सरकार का प्रमुख उद्देश्य:

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महामंत्री ओमप्रकाश राय, विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष विष्णु सिंह, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, मंडल अध्यक्ष संदीप बिंद आदि ने कार्यक्रम में शिरकत की। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीणों को अपनी संपत्ति पर अधिकार का कानूनी प्रमाण देती है, जिससे वे अपने आवासीय संपत्ति का उपयोग बैंकों से ऋण लेने और अन्य कानूनी कार्यों के लिए कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण संपत्ति विवादों को समाप्त करना और संपत्ति स्वामित्व में पारदर्शिता लाना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लाभार्थियों और अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा। प्रधानमंत्री ने स्वामित्व योजना की महत्ता पर जोर देते हुए इसे ग्रामीण भारत के आर्थिक सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण कदम बताया। लाभार्थियों ने घरौनी प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि अब उन्हें अपनी संपत्ति के मालिकाना हक को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं होगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर तहसीलदार रामनारायण वर्मा, नायब तहसीलदार देवा कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, भाजपा के जिला प्रतिनिधि अवधेश सिंह, सवर्ण विकास मंच के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, पालिका चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता, तारकेश्वर वर्मा, संतोष पाण्डेय, जितेंद्र कुमार नायब तहसीलदार, राकेश कुमार त्रिवेद, ओम प्रकाश राय, सच्चिदानंद राय आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हैंडबॉल एवं कुश्ती खेलों के जिला स्तरीय ट्रायल्स 20 जनवरी 2025 को
Next: जनपद स्तर पर स्वामित्व योजना अंतर्गत घरौनी वितरण कार्यक्रम संपन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.