Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

समाज के हर वर्ग का दायित्व है कि वह ठंड और अन्य आपदाओं से पीड़ित जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए: पारसनाथ राय

ब्यूरो 19-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250119-WA0016

जमानिया। क्षेत्र के तियरी गांव में ठंड से बचाव के लिए गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार की देखरेख में करीब 150 कंबलों का वितरण किया गया।

वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता पारसनाथ राय ने कहा कि समाज के हर वर्ग का दायित्व है कि वह ठंड और अन्य आपदाओं से पीड़ित जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से समाज में सहयोग और सेवा की भावना मजबूत होती है। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि शासन की ओर से गरीबों और असहायों को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ठंड के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम को और भी व्यापक बनाने की योजना है, ताकि हर जरूरतमंद तक राहत पहुंचाई जा सके। इस अवसर पर राकेश राय‚ विष्णु प्रताप सिंह‚ ओम प्रकाश राय‚ सुरेश वर्मा‚ नितेश कुमार‚ संजय कुमार‚ विनोद यादव और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस प्रयास की सराहना की और ठंड से बचाव के लिए मिली मदद पर प्रसन्नता व्यक्त की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जरूरतमंदों की सेवा करना किसी जरूरतमंद का सहारा बनना, मानवता की सबसे बड़ी मिसाल तथा सबसे बड़ा धर्म है
Next: प्रयागराज महाकुंभ में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग हुई विकराल, 20-25 टेंट जलकर राख

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.