Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जरूरतमंदों की सेवा करना किसी जरूरतमंद का सहारा बनना, मानवता की सबसे बड़ी मिसाल तथा सबसे बड़ा धर्म है

ब्यूरो 19-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250119-WA0003

जमानियां(गाज़ीपुर)।  स्थानीय हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में ग्राम सभा बरूईन निवासी एवं श्री आदित्य इंटर कॉलेज दाउदपुर में कार्यरत शिक्षक किशलय कांत सिंह द्वारा अपने पिता कैलाश सिंह की पुण्य तिथि पर जरूरतमंद असहायों को लगभग 250 कंबल  वितरित कराए गए।

यदि आप सामर्थ्यवान हैं, तो आगे आए और मदद का हाथ बढ़ाएं: मन्नू सिंह

वृहद कम्बल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पुरा छात्र मन्नू सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले इस कार्य हेतु मै किशलय कांत सिंह की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और मंगलमय जीवन की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। आगे के वक्तव्य में उन्होंने कहा कि वर्तमान में ठंड अपने चरम पर है।  मानव जीव ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहा है। गर्म कपड़े पहन रहा है। कंबल का उपयोग कर रहा है। बहुत से ऐसे लोग है जिनके पास जाडे़ से बचने के लिए रजाई कंबल का अभाव हो सकता है। ऐसे मे अगर आपके पास सामर्थ है तो कड़ाके की इस ठंड मे जरूरतमंदो को कंबल बांटने के लिए आगे और उनकी मदद करें। किशलय कांत सिंह परोपकार का कार्य है कर रहे हैं और यही नर सेवा नारायण सेवा के भाव के सत्यापन तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का सर्वोत्कृष्ट साधन है।

आपका छोटा सा योगदान किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है: प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री

आगे की पंक्ति में वरिष्ठ आचार्य हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि कम्बल वितरण के माध्यम से कई सकारात्मक सामाजिक संदेश दिए जा सकते हैं। ये संदेश समाज में दया, एकजुटता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं। इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सर्द रातों में किसी की मदद करें, आपकी दया किसी के लिए आशा बन सकती है। और निःसंदेह जरूरतमंदों की मदद करना ही असली मानव धर्म है।और इस प्रकार के नेक काम समाज में समानता और भाईचारे का संदेश व्यापक स्तर पर बढ़ते हैं।

जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना, किसी भी पुरस्कार से बड़ा है: डॉ अभिषेक तिवारी

हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ अभिषेक तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि आपकी छोटी सी मदद किसी के लिए बड़ी राहत बन सकती है। हमे असहायों के प्रति संवेदनशीलता का भाव रखना चाहिए। इसके माध्यम से हम समाज में सकारात्मकता का प्रचार प्रसार कर पाएंगे। दूसरों की मदद करने से न केवल उनका जीवन बदलता है, बल्कि हमारा समाज भी बेहतर बनता है। अंत में उन्होंने कहा कि सिर्फ सोचें नहीं, कदम उठाएं और मदद के लिए आगे आएं।

कार्यक्रम का सफल संचालन:

महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य हिंदी विभाग के अध्यक्ष    प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य:

इस अवसर पर प्रो. अरुण कुमार, डॉ. अभिषेक तिवारी, डॉ. विजय श्याम पांडेय, शिक्षक प्रभाकर सिंह, सभासद प्रमोद यादव ,पूर्व प्रधान करजही अजय गुप्ता ,वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ,मदनपुरा प्रधान प्रतिनिधि योगेंद्र संदीप जायसवाल, शंभू नाथ यादव ,कमलेश प्रसाद, समेत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा स्वयंसेविका उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ अभिषेक तिवारी ने दी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क सुरक्षा नियम आपके जीवन की रक्षा के लिए बनाए गए हैं, अतः इनका सम्मान करें अन्यथा यमराज द्वार खोले खड़े आपकी प्रतिक्षा में हैं!!
Next: समाज के हर वर्ग का दायित्व है कि वह ठंड और अन्य आपदाओं से पीड़ित जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए: पारसनाथ राय

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.