Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एलएलबी, बीसीए एवं बीबीए विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं जारी, दो नकलची रिस्टीकेट

ब्यूरो 20-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250120-WA0044

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की एलएलबी, बीसीए एवं बीबीए विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 जनवरी से सकुशल सम्पादित हो रही है। इस आशय की सूचना देते हुए पी० जी० कॉलेज, गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि स्नातक एलएलबी, बीसीए एवं बीबीए विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं इस बार दो पाली में हो रही है। जिनमें प्रथम सेमेस्टर सुबह दस से दोपहर एक बजे तक, पंचम सेमेस्टर दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक सम्पादित हो रही है। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि इसके साथ ही संबंधित सेमेस्टर में कैरी फॉरवार्ड छात्र-छात्राओं की बैक पेपर एवं श्रेणी सुधार की परीक्षाएं साथ-साथ चलती रहेगी।

इस दौरान सुबह की पाली में परीक्षा में शामिल दो नकलची छात्रों को विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार कार्रवाई करते हुए रिस्टीकेट किया गया। यह दोनों छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए परीक्षा हाल में पाए गए थे। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय की परीक्षा मानक अनुसार कराई जा रही है। आंतरिक उड़ाका दल गेट पर छात्र-छात्राओं के दाखिल होने के साथ ही उनकी जांच कर रहा है। किसी भी तरीके के अनफेयर मिंस (अनुचित साधन) के प्रयोग करते हुए पाए जाने वाले छात्र छात्राओं के खिलाफ विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। एलएलबी परीक्षा की शाम की पाली में पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 171, बीसीए दोनो पालियों में 677 उपस्थित एवं 76 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे। वहीं दोनो पालियों में बीबीए के 180 उपस्थित तथा 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।एलएलबी की सुबह की पाली में 342 उपस्थित तथा 68 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डीएम एसपी की उपस्थिती में संपूर्ण सामाधान दिवस संपन्न
Next: नपा अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी पर सदस्यों को अपमानित करने का आरोप, नपा अध्यक्ष ने सभी आरोपों को बताया निराधार

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.