Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नपा अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी पर सदस्यों को अपमानित करने का आरोप, नपा अध्यक्ष ने सभी आरोपों को बताया निराधार

ब्यूरो 20-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250120-WA0047

जमानिया। नगर पालिका परिषद की बैठक में अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी द्वारा सदस्यों को अपशब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है। बोर्ड कि बैठक में शामिल होने के लिए सदस्य नगर पालिका के सभागार में पहुंचे थे। जहां उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद सभासदों ने धरना दिया और पत्रक एसडीएम कार्यालय में सौंपा।

आरोप:

सदस्यों का आरोप है कि जब वे बैठक में शामिल होने पहुंचे और हाजरी, कार्यवाही आदि रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के लिए सही प्रक्रिया की बात कर रहे थे, तो अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने उन्हें अपशब्दों से अपमानित किया और उनके लेटर पैड को फेंक दिया। इस घटना के बाद सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया और सभासद नगर पालिका परिसर में नारेबाजी करने लगे। इस घटना के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की। सभासदों ने यह भी कहा कि पूर्व की बैठक में किए गए प्रस्तावों में अनियमितताएं थीं, जिन्हें अब सुधारा जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि इस प्रकरण पर गंभीरता से विचार किया जाए और अधिकारियों के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जाएं। सदस्यों ने इस घटना के बारे में उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी से न्याय की अपील की है और पुनः बैठक बुलाने की मांग की है ताकि मामले की गंभीरता से जांच की जा सके।

अधिशासी अधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष का बयान:

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार एवं नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि लगाया गया आरोप निराधार है। बोर्ड कि बैठक की कार्यवाई उपस्थित रजिस्टर पर हस्ताक्षर के बाद शुरू होती है। जिसका विरोध किया जा रहा था। जो नियम संगत नहीं है।

धरने में मुख्य रूप से:

इस अवसर पर प्रमोद यादव‚ राकेश कुमार‚ मोहन गुप्ता‚ राहुल वर्मा‚ अंजनी कुमार गुप्ता‚ राधेश्याम राम‚ सुरेन्द्र चौधरी‚ राजाबाबू चौधरी‚ पूनम यादव‚ राकेश कुमार‚ मोहम्मद शमीम‚ आसमा‚ करिम‚ सचिन कुमार वर्मा‚ रोहित शर्मा‚ विकास जायसवाल‚ रफतजहां आदि सभासद मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एलएलबी, बीसीए एवं बीबीए विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं जारी, दो नकलची रिस्टीकेट
Next: जिले के सभी कालेजों, महाविद्यालयों में मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस, आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.