Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हर जरूरतमंद को सहारा दे सकें ये हमारा कर्तव्य है और यही असली धर्म है: मनोज बाबा

विशेष संवाददाता 21-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
74 (6)

जमानिया। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से समाजसेवी मनोज पाण्डेय उर्फ मनोज बाबा ने मंगलवार को तीसरे चरण में 140 कंबल वितरित किए। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

समाजसेवी मनोज बाबा ने 7 जनवरी से गरीबों में कंबल वितरण का अभियान शुरू किया है। पहले चरण में गाजीपुर सदर और दूसरे चरण में नगसर, गगरन, पचोखर, दिलदारनगर, भदौरा, करहिया, बारा और गहमर के विभिन्न गांवों में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए थे। तीसरे चरण में जमानिया क्षेत्र के ढढनी भानमल राय, बेटाबर, मेदनी चक नंबर 2, सब्बलपुर, देवरिया, खिजिरपुर, मथारे, जमानिया कस्बा, जमानिया स्टेशन और बरूईन गांवों में गरीब, असहाय और जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए। मनोज पाण्डेय ने कहा कि समाज की सेवा करना ही उनका उद्देश्य है, और ठंड के इस मौसम में गरीबों को राहत देना सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर विरेन्द्र नाथ तिवारी, राकेश चन्द्र ओझा, राजू शर्मा, अशोक यादव, पंकज तिवारी, राम मनोज त्रिपाठी, विनोद सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे। उनके सहयोग से यह वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इससे पूर्व, 7  जनवरी को मनोज पाण्डेय ने गाजीपुर कचहरी स्थित स्वर्गीय सरजू पांडे की मूर्ति की सफाई कर उन्हें कंबल पहनाया और माल्यार्पण किया। इसके बाद, रेलवे स्टेशन, रोडवेज, जिला अस्पताल आदि क्षेत्रों में गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। मनोज बाबा के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों ने उनके प्रयासों की प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि वे आगे भी ऐसे जनसेवा के कार्य करते रहेंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिले के सभी कालेजों, महाविद्यालयों में मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस, आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह
Next: पुलिस से बचके भागने में पलटी गोवंश से लदी स्कॉर्पियो

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.