Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिले के सभी कालेजों, महाविद्यालयों में मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस, आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह

ब्यूरो 20-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250120-WA0045

गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।

पन्द्रहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम ( Nothing like voting, vote for sure):

जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (एनवीडी) पूरे देश में 25 जनवरी 2025 को राज्य, जिला और बूथ स्तर पर मनाया जायेगा। जनपद स्तर पर यह कार्यक्रम पीजी कालेज के प्रागण (खेल मैदान) में आयोजित किया जायेगा। पन्द्रहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम ( Nothing like voting, vote for sure) है। उन्होने कहा कि जनपद में मतदाता दिवस पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया जाए। इस अवसर पर प्रत्येक बूथ तथा विभिन्न स्तरों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने आये मतदाताओं द्वारा शपथ,  बीएलओ द्वारा बूथ पर निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा वीआरसी पर, ईएलसी पर तथा जिला मुख्यालय पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाय।  आयोग से प्राप्त मतदाताओं द्वारा शपथ ली जायेगी जिसका हिन्दी तथा अग्रेजी अनुवाद की प्रति पूर्व में भेजी जा चुकी है।

विभिन्न चरणों पर शपथ ग्रहण समारोह किए जाएंगे आयोजित:

जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम पीजी कालेज मैदान गाजीपुर में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 25 जनवरी 2025 को प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन, ट्रांसजेण्डर, अन्य वर्गों के मतदाताओं को आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों तथा PVTG ¼Particularly Vulnerable Tribal Groups½ की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जिले में स्थित कालेजों, महाविद्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में छात्र/छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाने के साथ-साथ स्कूल कालेजों में प्रभात फेरी, स्लोगन राइटिंग, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, स्किट्स प्रतियोगिता, ऑनलाइन प्रतियोगिता, गतिविधियों आदि का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 25 जनवरी, 2025 को आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में नये मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार स्कूल/कालेज/विश्वविद्यालयों में गठित ईएलसी एवं चुनाव पाठशालाओं पर भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किये जाएंगे।

बैठक में:

मुख्य अपर जिलाधिकारी वि./रा., समस्त उपजिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी एवं सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नपा अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी पर सदस्यों को अपमानित करने का आरोप, नपा अध्यक्ष ने सभी आरोपों को बताया निराधार
Next: हर जरूरतमंद को सहारा दे सकें ये हमारा कर्तव्य है और यही असली धर्म है: मनोज बाबा

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.