Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डिवाइन ग्लोबल स्कूल में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

ब्यूरो 27-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250127-WA0010

जमानियां( गाज़ीपुर)। क्षेत्र के डिवाइन ग्लोबल स्कूल में गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसमें फ्लैग होस्टिंग की जिम्मेदारी एकेडमिक हेड ऋतु यादव और प्रिंसिपल प्रियंका सारस्वत ने निभाई। राष्ट्रीय गान के बाद शिक्षकों का फोटो सेशन हुआ, जिसके पश्चात सभी छात्र अपनी कक्षाओं में चले गए।

सुबह 10:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। नर्सरी के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुति देकर माहौल को रंगीन बना दिया। इसके बाद तस्किया ने शानदार भाषण दिया। कक्षा 1 के बच्चों का डांस और कक्षा 9 के मंधू एवं अन्नू के गीत ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यूकेजी और कक्षा 4 के छात्रों ने भी अपने नृत्य से दर्शकों का दिल जीता। कक्षा 1 के ईशान और भावना, कक्षा 2 की अनाया और कक्षा 1 के दानिश ने अपनी वाणी से सबको प्रभावित किया। कक्षा 11 के अज़हान और गौरव ने अपने भाषण से सभी का ध्यान खींचा। कक्षा 5 और कक्षा 3 के बच्चों ने डांस प्रस्तुत कर समां बांध दिया, वहीं अनुष्का ने अपने भाषण से कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन रामउग्रह सिंह और अध्यक्ष अश्वनी कुमार थे। प्रबंधन की ओर से मैनेजर प्रकाश यादव ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल प्रियंका सरस्वती और एकेडमिक हेड ऋतु यादव ने छात्रों के उत्साह और उनके प्रदर्शन की सराहना की। गणतंत्र दिवस का यह समारोह देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा, जिसे सभी ने खूब सराहा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गणतंत्र केवल एक प्रणाली मात्रा नहीं अपितु यह युवा ऊर्जा का उत्सव है और युवाओं के विचार और कर्म ही भारत के सुनहरे भविष्य की दिशा तय कर सकेंगे: संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह
Next: सत्यम इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे की टोपी और हाथ में झंडे लिए पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.